iPhone 17: अगर आप नया Phone लेने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए बड़ा मौका है। iPhone 17 पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है और इसकी कीमत में सीधा ₹11,000 की कटौती कर दी गई है। Apple का यह पॉपुलर स्मार्टफोन अब Flipkart की “Sasa Lele Sale” में सस्ते दाम पर उपलब्ध होगा, जिससे खरीदारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कब शुरू होगी ये धांसू सेल?
Flipkart की यह सेल 9 मई से शुरू होगी, जबकि Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले यानी 8 मई से ही इसका एक्सेस मिल जाएगा। iPhone 17 को भारत में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस सेल में इसे ₹71,900 में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹11,000 का फायदा मिल रहा है, जो इसे इस सेल की सबसे बड़ी डील्स में से एक बनाता है।

10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट
डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स भी इस डील को और खास बना देते हैं। State Bank of India (SBI) कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर और कूपन का फायदा उठाकर ग्राहक कीमत को और कम कर सकते हैं, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है।

iPhone 17 में 120Hz ProMotion डिस्प्ले
अगर फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 में 120Hz ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz के बीच रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करता है, जिससे स्मूद एक्सपीरियंस के साथ बैटरी की बचत भी होती है। इसमें Apple का A19 चिपसेट मिलता है, जो फोन को तेज और पावरफुल बनाता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जो शानदार फोटो और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस देता है।

एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम
बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चल सकता है। कुल मिलाकर, iPhone 17 पर मिल रहा यह डिस्काउंट उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। अगर आप भी iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart की यह सेल आपके लिए एक शानदार डील साबित हो सकती है।











