Razr Fold: Motorola ने आखिरकार अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold की भारत लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐलान करते हुए बताया कि यह प्रीमियम फोल्डेबल फोन 13 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
ग्लोबल मार्केट में पहले ही धूम मचा चुका यह फोन अब भारत में Samsung और Google जैसी कंपनियों को सीधी टक्कर देने आ रहा है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Motorola के इस नए फोन को लेकर टेक मार्केट में जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है। वजह साफ है—इसमें बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
Motorola ने आखिर फोल्डेबल गेम में मार दी एंट्री
अब तक Motorola अपने Razr Flip फोन्स के लिए ज्यादा जाना जाता था, लेकिन इस बार कंपनी ने सीधे Book-Style Foldable सेगमेंट में एंट्री मार दी है।

यह वही कैटेगरी है जिसमें अभी Samsung Galaxy Z Fold सीरीज और Google Pixel Fold जैसे फोन राज कर रहे हैं। Motorola Razr Fold को कंपनी का अब तक का सबसे प्रीमियम और महंगा स्मार्टफोन माना जा रहा है।
डिजाइन देखकर लोग बोले- भाई ये फोन नहीं फ्यूचर है!
Motorola Razr Fold का डिजाइन काफी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक रखा गया है। फोन में बाहर की तरफ बड़ा pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि अंदर की तरफ टैबलेट जैसी बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिलती है। फोल्ड होने के बाद यह काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है और खोलते ही मिनी टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देता है।
आउटर डिस्प्ले देखकर लोग बोले- इतना ब्राइट फोन कभी नहीं देखा
फोन में 6.6 इंच का pOLED आउटर डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 2520×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। सबसे बड़ी बात इसकी 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। यानी तेज धूप में भी स्क्रीन काफी साफ दिखाई देगी। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन दिया गया है।
अंदर की स्क्रीन ने तो iPad को भी टक्कर दे दी
Motorola Razr Fold की असली ताकत इसकी बड़ी इनर डिस्प्ले है। फोन में 8.1 इंच की LTPO फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है, जो 2484×2232 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है। इतनी बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखना, गेम खेलना और मल्टीटास्किंग करना काफी शानदार एक्सपीरियंस देने वाला है। इसके साथ UTG यानी Ultra Thin Glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
Snapdragon 8 Gen 5 ने फोन को बना दिया रॉकेट
Motorola Razr Fold में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह कंपनी का फ्लैगशिप चिपसेट है, जो हाई-एंड गेमिंग, AI फीचर्स और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। यानि परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन किसी लैपटॉप से कम नहीं लगने वाला।

बैटरी देखकर लोग बोले- फोल्डेबल में इतनी बड़ी बैटरी?
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में आमतौर पर छोटी बैटरी देखने को मिलती है, लेकिन Motorola ने यहां बड़ा खेल कर दिया है।फोन में 6000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है। यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम मानी जा रही है।
चार्जिंग इतनी फास्ट कि इंतजार ही खत्म
Motorola Razr Fold में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यानि यह फोन सिर्फ खुद जल्दी चार्ज नहीं होगा, बल्कि दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकेगा।
कैमरा देखकर DSLR वाले भी सोच में पड़ जाएंगे
Motorola Razr Fold में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-828 सेंसर के साथ आता है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।
सेल्फी कैमरा भी निकला सुपरस्टार
फोन में आउटर स्क्रीन पर 32MP कैमरा दिया गया है। वहीं इनर डिस्प्ले पर 20MP का कैमरा मौजूद है। वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के लिए यह सेटअप काफी शानदार माना जा रहा है।
8K वीडियो रिकॉर्डिंग मतलब प्रोफेशनल कैमरा वाला फील
Motorola Razr Fold सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि वीडियो रिकॉर्डिंग में भी काफी तगड़ा साबित हो सकता है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो क्वालिटी और ज्यादा सिनेमैटिक नजर आती है।
7 साल तक अपडेट! Motorola ने सबको चौंका दिया
Motorola Razr Fold Android 16 पर काम करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी इस फोन के साथ 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। यह फीचर आमतौर पर Samsung और Google के प्रीमियम फोन्स में देखने को मिलता है।
Motorola Pen Ultra सपोर्ट ने बना दिया मिनी लैपटॉप
फोन में Motorola Pen Ultra सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से नोट्स बनाना, ड्रॉइंग करना और डॉक्यूमेंट एडिट करना काफी आसान हो जाता है। बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन के साथ यह फीचर फोन को मिनी टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देता है।

पानी और धूल से भी नहीं डरेगा ये फोल्डेबल
Motorola Razr Fold को IP48 और IP49 रेटिंग दी गई है। यानि यह फोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। फोल्डेबल फोन होने के बावजूद इसकी मजबूती पर कंपनी ने काफी काम किया है।
Samsung और Google की बढ़ सकती है टेंशन
भारत में लॉन्च होने के बाद Motorola Razr Fold का मुकाबला सीधे Samsung Galaxy Z Fold7 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से होगा। अगर Motorola इसकी कीमत आक्रामक रखता है, तो यह फोल्डेबल मार्केट में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।
कीमत क्या होगी? यही सबसे बड़ा सवाल
हालांकि कंपनी ने अभी इसकी भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Motorola का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा। टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है। अब सभी की नजरें 13 मई के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां कंपनी इसके पूरे भारतीय प्राइस और ऑफर्स का खुलासा करेगी।











