Gold Silver Price : अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 200 रुपये फिसली। इस गिरावट के साथ यह 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुई। गुरुवार के सत्र में चांदी 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इसी तरह 24-कैरेट वाले सोने के दाम 100 रुपये टूटे। ये टूटकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इससे पहले, गुरुवार को सोना 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर बंद हुआ था।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत फिसलकर 2,61,300 रुपये प्रति किलो रह गई। इसी तरह सोना टूटकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सर्राफा बाजार के उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुओं में बढ़त का रुख रहा। सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा मजबूत हुई।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,47,450 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
Gold Silver Price : प्रमुख शहरों में GOLD का
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold Silver Price : Price मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में Gold का
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Gold Silver Price : Price Silver का
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.7 फीसदी बढ़कर 4,721.00 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी तीन फीसदी से अधिक चढ़कर 81.14 डॉलर प्रति औंस रही।

अमेरिकी डॉलर सूचकांक शुक्रवार को 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 97.89 पर पर रहा। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड कच्चे तेल की कीमत भी 0.24 फीसदी बढ़कर 100.30 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई।











