Big revelation by R. Madhavan : आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से देखें, तो माधवन और सरिता का रिश्ता 34 साल पुराना है, पर फिर भी एक्टर को पत्नी से कुछ बातें पूछने में शर्म आती है। इसके बार में वर्षीय एक्टर ने हाल ही एक पोस्ट में बात की है। सरिता से आर. माधवन की मुलाकात इत्तेफाक से हुई थी। वह कोल्हापुर में माधवन की पब्लिक स्पीकिंग क्लास की स्टूडेंट थीं। फिर धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपने लगा था। आर. माधवन अकसर ही पत्नी सरिता के बारे में बात करते नजर आए हैं और बताया कि वह किस कदर एक परफेक्ट पार्टनर हैं। पर कुछ चीजें पूछने में उन्हें शर्म आती है।

आर. माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन 5 चीजों की लिस्ट बताई, जो एक पुरुष अपनी पार्टनर से करवाना चाहता है लेकिन पूछने में शर्म महसूस करता है।
Big revelation by R. Madhavan : R. Madhavan reveals 5 things a man wants from his partner
माधवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें लिखा था- पुरुषों को पसंद आने वाली 5 आदतें, जिन्हें वो अपनी पत्नियों से पूछने में शर्म महसूस करते हैं। इसमें कुछ स्लाइड्स थीं, जिन पर अलग-अलग बातें लिखी थीं। जैसे कि कभी-कभी वह पहल करे, वह पब्लिकली उसकी तारीफ करे, वह हमेशा प्यार दिखाए, वह क्लियरली और खुलकर विश्वास जाहिर करे, और वह बाहरी दुनिया से ज्यादा उसे प्रायोरिटी दे।’

Big revelation by R. Madhavan : Madhavan had told how his marriage has lasted for 26 years.
वहीं, इससे पहले आर. माधवन ने एक बार रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पत्नी सरिता संग शादी पर बात की थी। बताया था कि उनके एक्टर होने के बावजूद क्यों उनकी शादी टिकी हुई है। वह बोले थे, ‘हम दोनों में भी उतनी ही लड़ाइयां होती हैं, जितनी किसी भी कपल में होती हैं। हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। सरिता के लिए, मैं सिर्फ एक नेशनल स्टार या एक्टर नहीं हूं, जिसके पति होने पर उसे गर्व महसूस करना चाहिए। वह उस व्यक्ति की बराबर की साथी है, जिसने उससे प्यार किया और उसका सम्मान किया। और मैं उसे यह एहसास दिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ता कि मैं कितना लकी हूं।’
Big revelation by R. Madhavan : Madhavan and Sarita get married, what does the son do?
1999 में शादी कर ली। शादी के बाद वो 2005 में बेटे वेदांत के पैरेंट्स बने। हालांकि, पिता की तरह वेदांत एक्टर नहीं बने, बल्कि स्वीमिंग में करियर बना रहे हैं और देश के लिए कई मेडल भी जीत चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने एशियाई एज ग्रुप स्वीमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था।

Madhavan’s upcoming movies
माधवन की बात करें, तो वह हाल ही ‘Dhurandhar: The Revenge’ में नजर आए थे। अब वह ‘सर्कल’, ‘अल्फा’, GDN और ‘अधीरष्टसाली’ नाम की फिल्मों में नजर आएंगे।











