OnePlus 13 : वनप्लस ने अपने फैंस के लिए शानदार समर ऑफर पेश किया है। कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 69,999 रुपये की लॉन्च कीमत वाला यह प्रीमियम 5G फोन अब सिर्फ 57,999 रुपये तक के प्रभावी प्राइस में उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीं अगर आप HDFC, Indusind या Yes Bank Credit Card से फोन खरीदते हैं तो 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलेगा। क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर वनप्लस 13 की कीमत 5 हजार रुपये और सस्ती हो जाएगी और इस मोबाइल का इफेक्टिव प्राइस घटकर 57,999 रुपये हो जाएगा।
OnePlus 13 : बताते चलें कि डील में इस 5जी फोन को 6 महीने की No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। वनप्लस 13 के साथ कंपनी 4 महीने का Spotify Premium सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है और वनप्लस फोन पर डिस्प्ले वारंटी भी मिल रही है। वहीं OnePlus SUPERVOOC 100W और 80W चार्जिंग अडेप्टर पर भी 300 रुपये की छूट प्राप्त होगी। यह स्कीम 15 मई तक चलेगी जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट और वनप्लस स्टोर्स पर उठाया जा सकता है।
OnePlus 13 : Features and Specifications
OnePlus 13 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशनस पर बने क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 26,89,625 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। ग्राफिक्स के लिए इस वनप्लस फोन में एड्रेनो 830 जीपीयू दिया गया है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें 9925mm VC heat डिसपेशन एरिया दिया गया है जो मोबाइल को हीट होने से रोकता है।

वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।
OnePlus 13 : camera setup
वनप्लस 13 में Hasselblad लेंस लगे हैं। इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 23mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide और एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
OnePlus 13 : battery support
पावर बैकअप के लिए OnePlus 13 5G फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। टेस्टिंग में इस फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा। बताते चलें कि यह वनप्लस 5जी मोबाइल 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

OnePlus 13 : connectivity
स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए कंपनी ने इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया है। कनेक्टिविटी के लिए इस मोबाइल में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ ही NFC का सपोर्ट भी मिलता है। वनप्लस 13 में लेफ्ट फ्रेम पर three-stage alert slide बटन लगाया गया है और इसमें 4-microphone और Dolby Atmos वाले Stereo speaker दिए गए हैं।








