Reality show : Sunita Ahuja अपने बेबाक बयानों और मजेदार अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आई थीं, जहां उन्होंने ‘चीची’ यानी Govinda के गोली कांड और कथित अफेयर को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा था। उनके इस अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा हुई।
Reality show :अब सुनीता आहूजा अपनी बेटी Tina Ahuja के साथ नए कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में नजर आने वाली हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म Z5 पर स्ट्रीम होगा और इसकी होस्ट होंगी Shilpa Shetty। हाल ही में सुनीता ने शो के सेट से टीना के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आईं।
‘मां है ना’ के जरिए सुनीता आहूजा रियलिटी शो की दुनिया में अपना नया सफर शुरू कर रही हैं। यह शो जून में प्रीमियर होगा और इसमें मां-बेटी की जोड़ी के साथ मनोरंजन और कुकिंग का दिलचस्प तड़का देखने को मिलेगा।
Reality show :एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने शो को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि Govinda ने उन्हें मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी है कि “आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का यूज मत करना।” सुनीता ने इस बात को हंसते हुए शेयर किया और कहा कि वह अपने दम पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Reality show
Reality show : Govinda told Sunita – don’t use my name to move ahead
सुनीता आहूजा ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने ‘मिड डे’ से कहा, ‘मेरे आदरणीय पति गोविंदा ने मुझसे कहा कि आगे बढ़ो और काम करो। लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो। तो मैं किसी के सहारे के बिना अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं।’
Reality show : Sunita Ahuja competes with these couples, no pressure
‘मां है ना’ में सुनीता और टीना की कई जोड़ियों से टक्कर होगी, जिनमें उर्वशी ढोलकिया और उनके बेटे, तान्या मित्तल और उनकी मां के अलावा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी भी हैं। जो बेहद पॉपुलर रहा था। सुनीता से जब पूछा गया कि पॉपुलर चेहरों संग कंपीट करने में उन्हें किसी तरह का प्रेशर तो फील नहीं हो रहा, तो वह बोलीं, ‘मुझे लाइफ में कुछ भी चैलेंजिंग नहीं लगता। मैं जो भी करती हूं, उसे बेहतरीन बनाने की पूरी कोशिश करती हूं।
Reality show
Reality show : ‘Money is important, not love. I have loved for 40 years.’
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और रियलिटी शो करने के लिए तैयार हैं, तो सुनीता आहूजा ने अपने बेबाक अंदाज में जवाब दिया, ‘पिछले दो सालों में मुझे समझ आया है कि पैसा जरूरी है, प्यार नहीं। प्यार करके 40 साल देख लिया। अब मैं जो भी काम करूंगी, पैसे के लिए ही करूंगी। इसलिए, मैं किसी भी तरह के शो के लिए तैयार हूं।’