MPEBTKS : जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं सभी बिजली कंपनियों के प्रबंधसंचालकों को पत्र लिखकर मांग की है कि इस भीषण गर्मी में उपभोक्ता सेवा के लिए समर्पित नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स लाइन कर्मियों को 2 लीटर पानी की बोतल दी जाये।

साथ ही नियमित एवं संविदा परीक्षण सहायकों को वर्दी खरीदने के लिए नियमानुसार राशि प्रदान की जाए। वहीं ठेका कंपनी के द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के लिए वर्दी प्रदान करवाई जाये।












