Thursday, May 21, 2026
HomeTechnologyBlackBerry memories revived : कीबोर्ड वाला दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और...

BlackBerry memories revived : कीबोर्ड वाला दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

BlackBerry memories revived :अगर आपको भी BlackBerry के पुराने कीबोर्ड वाले स्मार्टफोन आज भी याद आते हैं, तो Unihertz का नया Titan 2 Elite आपके लिए खास साबित हो सकता है। कंपनी ने इस फोन को क्लासिक डिजाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी के शानदार मिश्रण के तौर पर पेश किया है। फिजिकल QWERTY कीबोर्ड के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को फिर से पुराने दौर की याद दिलाता है, जब कीबोर्ड फोन स्टाइल और प्रीमियम पहचान माने जाते थे।
Unihertz Titan 2 Elite में AMOLED डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इसे रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स वाला खास डिवाइस बनाता है। इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव मिलता है। डिजाइन से लेकर फीचर्स तक यह स्मार्टफोन उन लोगों को आकर्षित कर सकता है जो टचस्क्रीन के साथ टाइपिंग का पुराना अनुभव फिर से पाना चाहते हैं।
BlackBerry memories revived
BlackBerry memories revived
BlackBerry memories revived : BlackBerry Style Titan 2 Elite Smartphone Price

Unihertz Titan 2 Elite को कंपनी ने स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन क्लासिक ब्लैक और वाइब्रेंट ओरेंज शेड्स में लॉन्च किए गए हैं। Titan 2 Elite, and Titan 2 Elite Pro के लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर की घोषणा कर दी है। Titan 2 Elite की कीमत 489.99 डॉलर (लगभग 47,000 रुपये) है। जबकि Titan 2 Elite Pro को 579.99 डॉलर (लगभग 55,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। कंपनी की official website पर इन्हें लिस्ट किया गया है।

BlackBerry memories revived :Titan 2 Elite Specs and Features

Unihertz Titan 2 Elite में कंपनी ने 4.03 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह फोन 1080 × 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है जिसमें 401 PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस यहां दी गई है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में 12GB LPDDR5 रैम मिलती है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

BlackBerry memories revived
BlackBerry memories revived
BlackBerry memories revived :Titan 2 Elite 5G Camera and Battery Details

Titan 2 Elite में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 50MP का ही टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जो 20x जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 OS के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ 5 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड्स और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोन में 4050mAh की बैटरी है और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स में Bluetooth 6.0, NFC, IR ब्लास्टर, डुअल बैंड GPS दिया गया है। इसके अलावा इसमें Google Pay सपोर्ट है। Wi‑Fi डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक भी मौजूद है।

BlackBerry memories revived
BlackBerry memories revived
BlackBerry memories revived : Unihertz Titan 2 Elite Pro Full Specifications

Titan 2 Elite Pro में कंपनी लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस स्टैंडर्ड मॉडल के समान दिए हैं। लेकिन यह फोन ज्यादा पावरफुल चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट मिलता है जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। फोन में कंपनी ने ज्यादा स्टोरेज दी है। 12GB की LPDDR5 रैम के साथ इसमें 512GB की स्टोरेज मिल जाती है। फोन में अन्य सभी फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल की तरह समान हैं।

Related Articles

Latest News