East discom : जबलपुर। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर ओएंडएम सर्किल के अंतर्गत पाटन संभाग में सबस्टेशन में ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर चंद्रभान पटेल एवं हेल्पर के साथ उपभोक्ता सुशील पटेल एवं नितीश दुबे सहित लगभग 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।
मप्रविमं तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 14 मई की रात लगभग 1 बजे बिजली उपभोक्ता द्वारा की गई मारपीट में आउटसोर्स कर्मी सबस्टेशन ऑपरेटर चंद्रभान पटेल के हाथ, पैर एवं आंख में गंभीर चोट आई है। उसका हाथ में फैक्चर हो गया है।

East discom :वहीं घटना की जानकारी डीसी के कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता को दी गई थी, किंतु कोई भी अधिकारी नहीं स्पॉट पर नहीं पहुंचा।

संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, दशरथ शर्मा, विनोद दास, शशि उपाध्याय आदि ने पुलिस प्रशासन से आरोपी विद्युत उपभोक्ता की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।











