Thursday, May 21, 2026
HomeTechnologyHonor Win Turbo : जल्द देगा एंट्री, प्रीमियम मेटल फ्रेम के साथ...

Honor Win Turbo : जल्द देगा एंट्री, प्रीमियम मेटल फ्रेम के साथ मिलेगा दमदार लुक

Honor Win Turbo :चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता Honor अपनी लोकप्रिय Win सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही नए Honor Win Turbo स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, जिसे लेकर टेक मार्केट में काफी चर्चा हो रही है। पिछले वर्ष दिसंबर में पेश की गई Honor Win सीरीज को यूजर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसमें Honor Win और Honor Win RT जैसे मॉडल शामिल थे। अब कंपनी इस लाइनअप में एक और दमदार डिवाइस जोड़ने जा रही है, जिसका डिजाइन और कुछ खास फीचर्स आधिकारिक टीजर के जरिए सामने आए हैं।
Honor Win Turbo
Honor Win Turbo

लीक रिपोर्ट्स और टीजर इमेज के अनुसार Honor Win Turbo को प्रीमियम मेटल फ्रेम के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे फोन को मजबूत और आकर्षक लुक मिलेगा। कंपनी इस डिवाइस में हाई-परफॉर्मेंस हार्डवेयर और एडवांस कूलिंग सिस्टम देने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें एक्टिव कूलिंग फैन का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान फोन का तापमान नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा, Honor की योजना चीन में Honor Win 2 सीरीज को भी लॉन्च करने की है, जिससे साफ है कि कंपनी गेमिंग और परफॉर्मेंस स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। नए स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Honor Win Turbo : camera module
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक POST में Honor ने बताया है कि Honor Win Turbo को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Honor Win Turbo में फ्लैट रियर पैनल और मेटल का फ्रेम है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है।
Honor Win Turbo
Honor Win Turbo
Honor Win Turbo : active cooling fan

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि कंपनी की योजना चीन में Honor Win 2 सीरीज को भी लॉन्च करने की है। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। Honor ने 10,690 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 11,000 mAh की हो सकती है। यह किसी SMARTPHONE में इस्तेमाल होने वाली सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में शामिल होगी। यह Honor Power सीरीज का स्मार्टफोन होने का संकेत मिल रहा है।

Honor Win Turbo : Battery

इस वर्ष की शुरुआत में Honor Power 2 को चीन में 10,080 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में 14.2 घंटे की गेमिंग और लगभग 17.3 घंटे का नेविगेशन उपलब्ध करा सकती है।

Honor Win Turbo
Honor Win Turbo
Honor Win Turbo : display

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और लो ब्लू लाइट को सपोर्ट करता है।  यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Power 2 में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट और Mali-G720 MC8 GPU है। Honor की Win सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 16.4 घंटे की गेमिंग और 31.3 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग की पेशकश करती है।

Related Articles

Latest News