TATA Motors: देश की प्रमुख ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स आइकॉनिक SUV सिएरा को नए अवतार में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि टाटा सिएरा EV को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2026 के बीच लॉन्च किया जाएगा। नई सिएरा EV को कंपनी की सबसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रिक SUVs में से एक माना जा रहा है। यह मॉडल पुराने 90 के दशक वाली Sierra की विरासत को आधुनिक डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ाएगा।

TATA Motors:Design and features will be special
नई टाटा सिएरा EV में रेट्रो और मॉडर्न डिजाइन का मिश्रण देखने को मिलेगा। SUV में सिग्नेचर Alpine ग्लास डिजाइन, फुल-LED लाइटिंग, कनेक्टेड DRLs और क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल जैसे EV-स्पेसिफिक एलिमेंट मिल सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं।

हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में माना जा रहा है कि टाटा सिएरा EV की शुरुआती कीमत करीब 18 लाख से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

These SUVs will compete
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद टाटा सिएरा EV का मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, Maruti e Vitara और आने वाली कई मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।











