MP Weather Update : मध्य प्रदेश में गर्मी ने इस बार अपने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आ रही शुष्क एवं तपती हवाओं ने पूरे प्रदेश को भीषण लू की चपेट में ले लिया है।
हालात इतने गंभीर हैं कि राज्य के 12 से अधिक बड़े शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि कुछ इलाकों में पारा 45 से 46 डिग्री तक जाने का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मई तक प्रदेशवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि फिलहाल बारिश या मौसम में बदलाव के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

MP Weather Update : Asphalt-melting heat in Bhopal-Indore
प्रदेश में इस समय सबसे बुरा हाल निमाड़ अंचल का है. पिछले 24 घंटों के दौरान खंडवा में सबसे अधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा शाजापुर में 44.6 डिग्री, खरगोन में 44.2 डिग्री, रतलाम और नौगांव में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जिसने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है
राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी गर्म हवाओं के थपेड़े (लू) लोगों को बेहाल कर रहे हैं. भोपाल में दोपहर के समय सड़कें सूनी हो रही हैं और तेज धूप के कारण डाबर की सड़कें तक पिघलती हुई दिखाई दे रही हैं.
MP Weather Update : Orange and yellow heatwave alerts issued in 37 districts
मौसम विभाग ने 18 मई को मध्य प्रदेश के जिन 37 जिलों में लू और अत्यधिक गर्मी का अलर्ट जारी किया है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है:
ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्र (भीषण गर्मी): रतलाम, खरगोन, खंडवा, शाजापुर और इंदौर. यहां तापमान 44 से 46 डिग्री तक जा सकता है.

येलो अलर्ट वाले क्षेत्र (तीखी लू): भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह और मंडला.
MP Weather Update : There is no heat wave in these districts
ये जिले हैं: जबलपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और बैतूल. यहां रात का तापमान भी 28 से 30 डिग्री के आसपास रहने के कारण रातें भी बेहद गर्म होने वाली हैं.
MP Weather Update : Minor changes from the 20th
तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है. 20 मई से मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में गर्मी के तेवरों में मामूली नरमी आ सकती है और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

इसके साथ ही, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय से करीब 6 दिन पहले यानी 26 मई को केरल के तट पर दस्तक दे सकता है. मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 से 16 जून के बीच खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते होने की उम्मीद जताई जा रही है. तब तक लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी और लू से खुद को बचाकर रखने की सलाह दी गई है.











