Moto Buds 2 : Motorola भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स Moto Buds 2 को 19 मई को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इन ईयरबड्स को पहली बार मार्च 2026 में बार्सिलोना में आयोजित प्रतिष्ठित MWC 2026 इवेंट के दौरान पेश किया था, जहां इसके प्रीमियम डिजाइन और ऑडियो फीचर्स ने काफी ध्यान आकर्षित किया था। अब यह डिवाइस भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होने जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में लॉन्च होने वाला Moto Buds 2 मॉडल ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। इन ईयरबड्स में ड्यूल ड्राइवर सेटअप मिलने की संभावना है, जो यूजर्स को ज्यादा क्लियर व पावरफुल साउंड आउटपुट देगा। इसके अलावा हाई-एंड ऑडियो कोडेक सपोर्ट के जरिए बेहतर म्यूजिक क्वालिटी और लो-लेटेंसी ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC), लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट टच कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दे सकती है। प्रीमियम ऑडियो पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह ईयरबड्स एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।

Moto Buds 2 : When will the Moto Buds 2 launch?
मोटोरोला इंडिया ने X पर एक पोस्ट में बताया कि Moto Buds 2 भारत में 19 मई को लॉन्च होंगे। कंपनी इस दिन Moto G37 और Moto G37 Power स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है। ये ईयरबड्स 11mm और 6mm ड्राइवर से लैस है, जिनके साथ बेहतर बेस के साथ क्लियर हाई फ्रीक्वेंसी प्रदान करेंगे।
Moto Buds 2 : Price (Expected)
Moto Buds 2 की कीमत ब्रिटेन में 70 पाउंड (लगभग 8,500 रुपये) है। मोटोराला ने अभी तक भारत में Moto Buds 2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह कम होने की उम्मीद है।
Moto Buds 2 : Features & Specifications
ग्लोबल स्तर पर पेश हुए Moto Buds 2 में 55dB तक डायनामिक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन की सुविधा है। इसके साथ आसपास के वातावरण के आधार पर नॉयज लेवल को एडजेस्ट किया जा सकता है। ईयरबड्स में स्मार्ट ट्रांसपेरेंसी मोड भी है, जो कि जरूरत पड़ने पर एक्सटरनल साउंड को अंदर आने देता है। इनमें LHDC और Spatial Audio सपोर्ट है, जिससे हाई क्वालिटी और ज्यादा दमदार लिस्टिंग अनुभव मिलता है।

अन्य फीचर्स में वियर डिटेक्शन, कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल, बेस बूस्ट के साथ एडजस्टेबल EQ सेटिंग्स, रिंग माय बड्स, वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट, ऑडियो शेयर और मोटो AI इंटीग्रेशन शामिल हैं।
ये ईयरबड्स धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस हैं। प्रत्येक ईयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 11 घंटे तक चलती है। वहीं चार्जिंग केस में 520mAh की बैटरी है जो कि 48 घंटे तक चल सकती है। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग के बदौलत 10 मिनट चार्ज होने पर 3 घंटे तक उपयोग किए जा सकते हैं।











