Thursday, May 21, 2026
HomeTechnologyLava International Shark 2 5G : धड़ल्ले से होगी एंट्री ,120Hz डिस्प्ले...

Lava International Shark 2 5G : धड़ल्ले से होगी एंट्री ,120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी से मचागी धूम

Lava International Shark 2 5G : जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा, जिससे यूजर्स को स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस और बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
Lava के अनुसार इस फोन को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी, लंबा बैटरी बैकअप और बड़ा डिस्प्ले चाहते हैं।

कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर पूरे दिन आराम से चल सकेगा, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। माना जा रहा है कि Lava Shark 2 5G में आकर्षक डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस भी देखने को मिल सकती है। बजट सेगमेंट में यह स्मार्टफोन युवाओं और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।

Lava International Shark 2 5G
Lava International Shark 2 5G

फिलहाल Lava ने Shark 2 5G की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि Lava ने पुष्टि की है कि फोन को मई 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।

Lava International Shark 2 5G : display

Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर वीडियो एक्सपीरियंस देगा। Lava का दावा है कि फोन में इतनी बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 815 मिनट तक YouTube प्लेबैक और करीब 743 मिनट तक स्क्रीन-ऑन टाइम दे सकती है।

Lava International Shark 2 5G
Lava International Shark 2 5G
Lava International Shark 2 5G :performance

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऐसा चिपसेट दिया जाएगा, जिसका AnTuTu v11 स्कोर 5 लाख से ज्यादा बताया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी प्रोसेसर का नाम शेयर नहीं किया है। इसके अलावा फोन में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिलेगी।

Lava International Shark 2 5G
Lava International Shark 2 5G

Lava का कहना है कि Shark 2 5G को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो फीचर फोन या 4G स्मार्टफोन से 5G डिवाइस पर शिफ्ट करना चाहते हैं। कंपनी इसे अपने Shark सीरीज के अगले बड़े अपग्रेड के तौर पर पेश करेगी।

 

Related Articles

Latest News