Homeव्यापारGold-Silver Price : चांदी ने लगाई छलांग, सोना भी हुआ महंगा

Gold-Silver Price : चांदी ने लगाई छलांग, सोना भी हुआ महंगा

Gold-Silver Price : सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज करते हुए यह करीब 5,000 रुपये टूट गई, वहीं सोना मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया।
हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों के बीच बाजार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की खरीदारी का असर घरेलू बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं सोने और चांदी के ताजा भाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट।
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price : नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख रहा। चांदी की कीमत टूटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं, सोना चढ़कर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सर्राफा बाजार के उलट मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई। एमसीएक्‍स पर बीते सत्र में रात 22.39 बजे तक चांदी 4,381 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रही थी। इसी तरह सोना भी 921 रुपये के प्रॉफिट में बोला जा रहा था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,58,560 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

Gold-Silver Price :वहीं, एमसीएक्‍स पर बुधवार रात 10.39 बजे तक दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखी जा रही थी। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 4381 रुपये यानी 1.62 फीसदी के फायदे में कारोबार कर रही थी। यह 2,74,500 रुपये प्रति किलो पर थी। वहीं, सोने के भाव 921 रुपये के प्रॉफिट में थे। यह पीली धातु 1,60,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर थी।

Gold-Silver Price : सर्राफा बाजार में कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने तक राष्‍ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 5,000 रुपये टूटी। यह टूटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्‍स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसके उलट 24-कैरेट वाले सोने के दाम 1,300 रुपये बढ़े। ये बढ़कर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स सहित) हो गए। मंगलवार इसका बंद भाव 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price : मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी बढ़ोतरी दर्ज

देश के प्रमुख महानगर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोना 1,58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Gold-Silver Price : भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी बढ़े दाम

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Gold-Silver Price : Silver price

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 4,381 रुपये यानी 1.62 फीसदी उछलकर 2,74,500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की चमक बरकरार रही और इसकी कीमत दो फीसदी से ज्यादा बढ़कर 75.42 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों की मजबूत खरीदारी का असर घरेलू बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,483.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी दो फीसदी से अधिक बढ़कर 75.42 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Related Articles

Latest News