Homeमध्य प्रदेशMP Weather : 47°C पार जाएगा पारा! IMD का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather : 47°C पार जाएगा पारा! IMD का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather : अगर आप 24 मई को मध्य प्रदेश में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अपने साथ पानी की बोतल, चेहरे को ढकने के लिए स्कार्फ और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा जरूर रखें, क्योंकि प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने वाली है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक रविवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और सीवियर हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। हालात इतने गंभीर हो सकते हैं कि कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है।
MP Weather
MP Weather
MP Weather : पूर्वी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग (IMD) के आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में हालात सबसे ज्यादा नाजुक रहने वाले हैं. यहां ‘भीषण लू’ का प्रकोप रहेगा, जिसके चलते पारा सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक ऊपर जा सकता है.

खजुराहो (छतरपुर), नौगांव और दमोह, इन इलाकों में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है. यहां अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े (लू) शरीर को झुलसाने वाले होंगे.

MP Weather
MP Weather
MP Weather : गर्म हवाओं का प्रकोप 

विंध्य क्षेत्र के इन जिलों में भी सूरज के तेवर बेहद तल्ख रहेंगे. यहां का तापमान 45 डिग्री के पार जाने की पूरी संभावना है. शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाएं दिनभर परेशान करेंगी. इसके अलावा जबलपुर, कटनी और उमरिया यानी महाकौशल के इस बेल्ट में भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है. लू के थपेड़ों के साथ यहां का पारा 44 से 45 डिग्री के आसपास बना रहेगाय

MP Weather : ‘ऑरेंज अलर्ट’ की तपिश में झुलसेगा भोपाल, इंदौर

भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. आईएमडी के अनुसार इस पूरे इलाके में ‘हीट वेव’ का ऑरेंज अलर्ट है. राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में रविवार की सुबह से ही तीखी धूप देखने को मिलेगी. दोपहर होते-होते अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है. रात के समय भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी.

MP Weather
MP Weather
MP Weather : गर्मी दिखायेगी तिखे तेवर

इस इलाके में हर साल की तरह इस बार भी मई के आखिरी हफ्ते में गर्मी का भयंकर रूप दिख रहा है. दतिया और ग्वालियर में न्यूनतम आर्द्रता महज 16% तक गिरने के कारण सूखी और बेहद गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे त्वचा में जलन महसूस हो सकती है. यहां तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है. मालवा के इन जिलों में तापमान अमूमन थोड़ा कम रहता है, लेकिन 24 मई को यहां भी सूरज के तेवर तीखे रहेंगे. इंदौर और उज्जैन में पारा 42 से 43 डिग्री के बीच रहेगा जो सामान्य से ज्यादा है.

MP Weather :हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी गर्मी का असर

मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी, जो अपनी ठंडक के लिए जाना जाता है, वहां भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार जा रहा है. हालांकि, मैदानी इलाकों के मुकाबले यहां का मौसम रात में काफी बेहतर रहेगा लेकिन दिन में धूप का असर यहां भी दिखेगा.

MP Weather
MP Weather
MP Weather : IMD के अनुसार चक्रवाती हवाओं का घेरा बनेगा

मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है और वहां से एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तक जा रही है. इस सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश के ऊपर से नमी पूरी तरह गायब हो चुकी है. राजस्थान और गुजरात की ओर से आ रही सूखी और गर्म हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है. मानसून की उत्तरी सीमा अभी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के निचले हिस्सों में है इसलिए एमपी में मानसून की फुहारों के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा.

Related Articles

Latest News