Samsung Galaxy S24 FE : अगर आप प्रीमियम फीचर्स वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S24 FE आपके लिए शानदार विकल्प बन सकता है। खास बात यह है कि Flipkart पर इस फोन को भारी 33% डिस्काउंट के साथ बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में पावरफुल प्रोसेसर और लंबे बैकअप के लिए 4700mAh बैटरी दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का शानदार मेन कैमरा मिलता है, जो बेहतरीन फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। ऐसे में Galaxy S24 FE पर चल रही यह डील यूजर्स के लिए किसी शानदार मौके से कम नहीं है।

Samsung Galaxy S24 FE : कीमत और उपलब्धता
अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 59,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फोन को इस वक्त 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। एमआरपी से फोन पर सीधा 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर भी कंपनी ने दिया है।

Samsung Galaxy S24 FE : बैंक ऑफर का लिया जा सकता है लाभ
Samsung Galaxy S24 FE की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 22 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 37999 रुपये रह जाती है।
Samsung Galaxy S24 FE : शानदार स्पेसिफिकेशन और फीचर
Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच फुल एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में सैमसंग का Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम 5G, LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Samsung Galaxy S24 FE : कैमरा एकदम कमाल
Galaxy S24 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्राहक इस फोन को ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रे, मिंट व येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।











