Xiaomi 17T Series : Xiaomi अपनी नई Xiaomi 17T Series के साथ स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस अपकमिंग सीरीज का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है, जिसमें फोन की प्रीमियम डिजाइन और कुछ दमदार फीचर्स की झलक देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro जैसे मॉडल शामिल होंगे, जिन्हें दो अलग-अलग डिस्प्ले साइज में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 17T Series : डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए रिवील
Xiaomi ने X (पहले Twitter) पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि नई Xiaomi 17T सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च होगी। टीज़र में दिखाया गया है कि छोटा मॉडल Violet कलर ऑप्शन में आएगा, जबकि बड़ा मॉडल Deep Blue शेड में उपलब्ध होगा।
दोनों स्मार्टफोन्स का डिजाइन लगभग एक जैसा नजर आया है। फोन के बैक पैनल पर स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें Leica-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल के बगल में LED फ्लैश भी दिया गया है।

इसके अलावा फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम मिलेगा। पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स राइट साइड पर दिए गए हैं, जबकि लेफ्ट साइड पूरी तरह क्लीन रखी गई है। बैक पैनल के नीचे की तरफ वर्टिकली Xiaomi ब्रांडिंग भी नजर आती है।
Xiaomi 17T Series : जल्द होगी एंट्री
कंपनी ने पुष्टि की है कि Xiaomi 17T सीरीज को ग्लोबली 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। वहीं भारत में Xiaomi 17T स्मार्टफोन 4 जून को एंट्री करेगा। खास बात यह है कि करीब चार साल बाद Xiaomi की T सीरीज भारतीय बाजार में वापसी कर रही है।

Xiaomi 17T Series : संभावित स्पेसिफिकेशंस
हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर पूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के मुताबिक Xiaomi 17T में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 460ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करेगी।
स्मार्टफोन में 4nm आधारित MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 3.4GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर कर सकता है।

इसके अलावा फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है। लॉन्च के करीब आने के साथ कंपनी आने वाले दिनों में इसके और फीचर्स भी टीज़ कर सकती है।











