HomeTechnology20 घंटे बैटरी और इमरजेंसी मोड वाला Ugreen का धांसू 20W स्पीकर...

20 घंटे बैटरी और इमरजेंसी मोड वाला Ugreen का धांसू 20W स्पीकर लॉन्च!

Ugreen : Ugreen ने अपना नया M3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर पोर्टेबल ऑडियो सेगमेंट में एक अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाला यह स्पीकर उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है, जो ट्रैवलिंग, आउटडोर एक्टिविटी या पार्टी के दौरान दमदार साउंड के साथ एडवांस फीचर्स चाहते हैं। कंपनी ने इसमें 20W का पावरफुल ऑडियो आउटपुट दिया है, जो छोटे आकार के बावजूद शानदार और क्लियर साउंड अनुभव प्रदान करता है। स्पीकर में RGB लाइटिंग सपोर्ट भी मिलता है, जो इसके बॉटम हिस्से में मौजूद है और म्यूजिक के साथ आकर्षक विजुअल इफेक्ट तैयार करता है।
Ugreen
Ugreen

इस डिवाइस की सबसे खास बात इसका इमरजेंसी SOS मोड है, जो जरूरत पड़ने पर वार्निंग साउंड प्ले कर सकता है। यही फीचर इसे सामान्य ब्लूटूथ स्पीकर से अलग बनाता है। कंपनी ने इसे IP66 रेटिंग के साथ पेश किया है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। इतना ही नहीं, यदि स्पीकर में पानी चला जाए तो यूजर्स इसे Ugreen ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं, जहां एक खास ड्रेन मोड दिया गया है।

यह मोड हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड वेव्स पैदा कर स्पीकर के अंदर मौजूद पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। लंबे बैटरी बैकअप के लिए इसमें 20 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है, जिससे यूजर्स बिना बार-बार चार्ज किए लंबे समय तक म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। शानदार डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ Ugreen M3 स्पीकर बाजार में एक बेहद यूनिक और प्रीमियम विकल्प बनकर सामने आया है।

Ugreen
Ugreen
 संभावित कीमत

Ugreen M3 ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 249 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इसेJD.COM से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे Starry Black और Champagne Gold कलर्स में लॉन्च किया है।

फीचर्स स्पेसिफिकेशन

Ugreen M3 एक कॉम्पेक्ट साइज स्पीकर है जो काफी हल्का है। इसका वजन 653 ग्राम है। इसमें RGB लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है। ये स्पीकर के बॉटम में मौजूद है। इसमें एक खास SOS मोड भी दिया गया है जो इमरजेंसी के समय पर वार्निंग साउंड भी प्ले करता है।

Ugreen
Ugreen

इसका खास फीचर इसका वाटर रसिस्टेंस है। किसी वजह से अगर इसमें पानी चला जाए तो इसे Ugreen ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं जिसमें एक समर्पित ड्रेन मोड मिलता है। पानी को निकालने के लिए यह हाई फ्रिक्वेंसी साउंड पैदा करता है। यह 400 वाइब्रेशन प्रति मिनट पैदा करता है जिसकी वजह से स्पीकर में मौजूद पानी बाहर आ गिरता है। इसके अलावा कंपनी ने इसे IP66 रेट किया है।

Ugreen
Ugreen
ट्रिपल ड्राइवर सिस्टम

स्पीकर में 20W का ट्रिपल ड्राइवर सिस्टम मिलता है। इसमें खास ड्राइवर और पैसिव रेडिएटर मिलता है। कंपनी का दावा है कि साउंड प्रेशर 105dB तक जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट है। साथ ही LE ऑडियो सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। इसके अलावा इसमें Auracast का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 100 से ज्यादा कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ पेअर हो सकता है। स्पीकर में 2500mAh की बैटरी दी गई है। यह 20 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मौजूद है। इसमें वॉइस कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है।

Related Articles

Latest News