Homeमध्य प्रदेशMP Heatwave Alert : MP में गर्मी का तांडव ,लू का रेड...

MP Heatwave Alert : MP में गर्मी का तांडव ,लू का रेड अलर्ट जारी

MP Heatwave Alert : मौसम विभाग (IMD) ने 25 मई 2026 को लेकर मध्य प्रदेश के लिए गंभीर हीटवेव अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा और कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज हो सकता है। ग्वालियर, दतिया, नौगांव, खजुराहो, शिवपुरी समेत चंबल-ग्वालियर संभाग के कई क्षेत्रों में लू के थपेड़े लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर के समय सूरज की तपिश अपने चरम पर रहेगी और गर्म हवाओं की रफ्तार भी तेज होगी, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाएगा। लगातार बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे सकता है, वहीं बिजली और पानी की मांग में भी भारी इजाफा होने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले कुछ दिन प्रदेशवासियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।

MP Heatwave Alert
MP Heatwave Alert
ऐसे में लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय सिर को ढकने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग और पानी की खपत में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि अत्यधिक तापमान स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है।
MP Heatwave Alert : पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में गर्मी से हालत खराब 

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहने वाले हैं. यहां तापमान 45°C से 47°C के पार जा सकता है. इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने भीषण लू की चेतावनी दी है.

वहीं रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों में सूरज आग उगलेगा. छतरपुर (खजुराहो), पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी और सागर जिलों में भयंकर तपिश रहेगी. बता दें कि पिछले दिनों खजुराहो में पारा 47.4°C तक पहुंच चुका है, कल भी यहां यही हाल रहेगा. वहीं जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, डिंडोरी और नरसिंहपुर जिलों में भी लू के थपेड़े बेहाल करेंगे.

MP Heatwave Alert
MP Heatwave Alert
MP Heatwave Alert : पश्चिमी हिस्सों में भी गंभीर स्थिति

प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी गर्मी से कोई राहत नहीं है. यहां का मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तेज धूप के साथ दोपहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं (लू) चलेंगी.

MP Heatwave Alert :भोपाल और इंदौर में रातें भी काफी गर्म 

राजधानी भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन समेत इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में अधिकतम तापमान 42°C से 45°C के बीच रहने का अनुमान है. रातें भी काफी गर्म रहेंगी.

इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर कलां में भी सूरज का कड़ा पहरा रहेगा. दतिया और ग्वालियर में नमी का स्तर बेहद कम, लगभग 16% रहेगा, जिससे सूखी और चुभने वाली गर्मी परेशान करेगी. उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में भी मौसम पूरी तरह साफ और गर्म रहेगा. लू का असर यहां भी साफ दिखेगा.

MP Heatwave Alert
MP Heatwave Alert
MP Heatwave Alert :पचमढ़ी में राहत के आसार 

अगर पूरे मध्य प्रदेश में कहीं थोड़ी राहत की उम्मीद है तो वह हमेशा की तरह हिल स्टेशन पचमढ़ी में है. यहां का न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहने से सुबह-शाम थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन दोपहर में यहां भी धूप तेज होगी.

Related Articles

Latest News