Tecno Spark Go 3 Pro : टेक्नो जल्द ही अपनी लोकप्रिय Spark Go सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले यह आगामी डिवाइस EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है, जहां इसके मार्केटिंग नेम की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि Spark Go सीरीज में पहली बार कंपनी “Pro” ब्रांडिंग का इस्तेमाल करने जा रही है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह फोन पहले के मॉडल्स की तुलना में ज्यादा दमदार फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आ सकता है।

Tecno Spark Go 3 Pro : दावा है कि यह फोन ग्राहकों के बजट में पेश होगा
Tecno Spark Go 3 Pro फोन 4G होगा या 5G इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है ब्रांड इसे सस्ते में लेकर आ सकता है। दरअसल, Tecno Spark Go 3 भी 4G स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Pro वैरियंट भी इसी कैटेगरी में पेश हो सकता है। हालांकि इस समय 5जी तकनीक वाले फोंस ज्यादा आ रहे हैं इसलिए देखना होगा की ब्रांड का क्या प्लान है।

Tecno Spark Go 3 Pro पहली बार किसी ग्लोबल सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, इसलिए इसके फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि आने वाले दिनों में यह डिवाइस अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी दिखाई दे सकता है, जहां इसके कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर जैसी जानकारियां सामने आ सकती हैं।
Tecno Spark Go 3 Pro : डिस्प्ले कि बात करें तो – 6.75 इंच
इसमें 6.75 इंच का HD+ Dot नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। फोन Android 15 पर काम करता है और इसमें T7250 प्रोसेसर है। डिवाइस में 64GB स्टोरेज और 4GB एक्सटेंडेड RAM सपोर्ट दिया गया है।
Tecno Spark Go 3 Pro : फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark Go 3 में 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IR Remote Control जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Tecno Spark Go 3 Pro के लॉन्च के साथ बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Lava, Realme और Infinix जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। Tecno पहले से ही कम कीमत में अच्छे फीचर्स देने के लिए जाना जाता है और Spark Go 3 Pro से भी कंपनी को काफी उम्मीदें हैं।
यदि इसमें बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी, बेहतर कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं, तो यह बजट यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है। खास तौर पर युवाओं और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को यह डिवाइस पसंद आ सकता है। हालांकि, असली मुकाबला फोन के आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस, कीमत और रियल लाइफ परफॉर्मेंस सामने आने के बाद ही तय होगा। आने वाले दिनों में Tecno Spark Go 3 Pro के फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।








