Redmi Turbo 5 Leak :स्मार्टफोन बाजार में Redmi जल्द बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी का नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 18 जून को भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। खास बात यह है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला Redmi Turbo सीरीज़ स्मार्टफोन होगा, जिसे लेकर टेक यूज़र्स के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर जारी कर पुष्टि की थी कि फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और इसे कम से कम ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Smartprix और टिप्स्टर Yogesh Brar की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Turbo 5 को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसी इवेंट में Redmi 17 5G भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
जानकारी के लिए बता दें कि Redmi Turbo 5 को चीन में जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत CNY 2,299 (लगभग 30,000 रुपये) रखी गई थी, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।
Redmi Turbo 5 Leak :रेडमी-टर्बो-5-की-खासियत
फोन में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1268×2756 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है।

Redmi Turbo 5 में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ अधिकतम 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।
फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से काफी सुरक्षित रहेगा। कैमरा की बात करें तो इसके पीछे 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Turbo 5 Leak : रेडमी-17-5जी-फुल-स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 17 5G में हाई रिफ्रेश रेट LCD डिस्प्ले मिल सकती है। यह फोन Snapdragon 4 सीरीज़ चिपसेट के साथ आ सकता है।

फोन में 7000mAh से बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम कर सकता है। हाल ही में Redmi Turbo 5 के लिए Amazon और Xiaomi India वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव की गई थी, जिससे यह पुष्टि हो गई है कि फोन भारत में Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।









