रेल यात्रियों को राहत:जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रेल मंत्रालय ने वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को रेगुलर नम्बर से नियमित करके नए गाड़ी संख्या 20164/20163
रेल यात्रियों को राहत: जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जबलपुर से 29 मई 2026 और बान्द्रा टर्मिनस से 30 मई 2026 से नियमित नम्बर से परिचालन किया जाएगा।
रेल यात्रियों को राहत: जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का रेगुलर नम्बर से परिचालन
गाड़ी संख्या 20164 जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 29 मई से प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर नरसिंहपुर 18:03 बजे, पिपरिया 19:03 बजे, इटारसी 20:30 बजे, नर्मदापुरम 21:03 बजे, भोपाल 22:30 बजे, संत हिरदाराम नगर 23:03 बजे, पहुँचकर अगले दिन उज्जैन पर मध्यरात्रि 02:10 बजे, रतलाम 03:50 बजे, वडोदरा जंक्शन 07:40 बजे, सूरत 10:05 बजे, वापी 11:37 बजे तथा बोरीवली पर 13:23 बजे ठहराव लेते हुए शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस दोपहर 14:15 बजे पहुँचेगी।

रेल यात्रियों को राहत: इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20163 बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 30 मई से प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 16:30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली पर 16:58 बजे, वापी पर 19:37 बजे, सूरत पर 21:05 बजे, वडोदरा जंक्शन 22:46 बजे, पहुँचकर अगले दिन रतलाम पर मध्य रात्रि 02:45 बजे, उज्जैन पर 05:10 बजे, संत हिरदाराम नगर 08:00 बजे, भोपाल 08:25 बजे, नर्मदापुरम 09:35 बजे, इटारसी पर 11:00 बजे, पिपरिया पर 12:13 बजे तथा नरसिंहपुर 13:18 बजे ठहराव लेते हुए रविवार को जबलपुर दोपहर 15:10 बजे पहुँचेगी।
रेल यात्रियों को राहत: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस गाड़ी की कोच संरचना को संतुलित और सुविधाजनक बनाया गया है। ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के डिब्बे शामिल रहेंगे। इसमें 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (AC First Class) कोच, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC 2 Tier) कोच तथा 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3 Tier) कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।












