DSLR को टक्कर देगा कैमरा
शाओमी 17टी 5G फोन की बड़ी खूबी इसमें लगा Leica कैमरा है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है जिसमें एलइडी फ्लैश से लैस OIS सपोर्ट करने वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 मेन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस शाओमी 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। शाओमी 17टी 5जी फोन का टेलीफोटो लेंस 5x optical zoom सपोर्ट करता है और इस मोबाइल में 120x AI Ultra Zoom की क्षमता के साथ फोटो और वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। यह मोबाइल 60fps पर 4K video रिकॉर्ड कर सकता है।
फोन की खासियत की बात करें तो –
Xiaomi का नया Xiaomi 17T 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 और HyperOS के साथ लॉन्च हुआ है। फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए 4nm आधारित MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो 3.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर काम करता है। वहीं गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G720 MC8 GPU मौजूद है।
स्मार्टफोन में 6.59-इंच की 1.5K Crystal AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500nits पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है, जिससे इसका प्रीमियम एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।
पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17T 5G में बड़ी 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देने में सक्षम है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, वहीं फोन रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ भी आता है।
क्या होगी इसकी शुरुआती कीमत –
Xiaomi ने Xiaomi 17T 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 749 यूरो की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। भारतीय करंसी के अनुसार यह कीमत करीब 83,399 रुपये बैठती है। इस प्राइस में फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। प्रीमियम फीचर्स, Leica कैमरा और पावरफुल हार्डवेयर के चलते यह स्मार्टफोन हाई-एंड सेगमेंट में बड़ी एंट्री माना जा रहा है।
कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि Xiaomi 17T को 4 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये तक रखी जा सकती है। ऐसे में यह फोन प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नया और दमदार विकल्प बन सकता है।











