HomeAutoनई Tiago EV की एंट्री, शानदार रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ...

नई Tiago EV की एंट्री, शानदार रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ Tata का बड़ा धमाका

Tiago EV : भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक Tiago EV का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल में डिजाइन को और आकर्षक बनाया है, साथ ही कई नए फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिससे इसका प्रीमियम लुक और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो गया है।

नई Tiago EV को 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के दो विकल्प दिए हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही मॉडल चुन सकें। बेहतर रेंज, एडवांस टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत के साथ यह इलेक्ट्रिक कार EV मार्केट में ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।

रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत ग्राहकों के बजट में उपल्ब्ध होगी –

Tiago EV के प्राइसेज 6.99 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसे बैटरी ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ खरीदने पर 4.69 लाख रुपये का प्राइस होगा और इसके साथ 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल देना होगा। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक का मौजूदा डिजाइन इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान है।

बखूबी डिजाइन किया गया है 

Tiago EV के हेडलैम्प स्लिम हैं और इंटीग्रेटेड LED DRLs दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन वाला मॉडर्न दिखने वाला बंपर है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में 14 इंच एलॉय व्हील दिए गए है। इसमें शार्क फिन एंटीना और डोर्स पर Tata.ev की ब्रांडिंग है। इसके रियर में नया कनेक्टेड LED लैम्प  और टेलगेट पर ग्लॉस-ब्लैक स्ट्रिप दी गई है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को छह कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Tiago EV में अपडेटेड डैशबोर्ड है। इसका केबिन डुअल-टोन थीम के साथ है। इसमें एक बड़ा बदलाव डुअल फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल डिस्प्ले का है, जिसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।

अद्भुत फीचर्स  के साथ सेफ्टी भी एक नंबर

इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में ऑटो-फोल्डिंग ORVM, डुअल स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक टेलगेट, एयर फिल्टर, रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें सेफ्टी के लिए 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, छह एयरबैग्स, हिल होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और कुछ अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News