U-turn of weather in MP : मध्य प्रदेश में मौसम ने इस वक्त दोहरा और बेहद खतरनाक रूप धारण कर लिया है। एक तरफ प्रदेश के कई इलाके भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां लोगों को राहत देने के संकेत दे रही हैं। खजुराहो में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। कई जिलों में दिन के साथ-साथ रातें भी तप रही हैं और मौसम विभाग ने भीषण लू के साथ गर्म रातों का अलर्ट जारी किया है।
तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर 29 मई को सिंगरौली, छिंदवाड़ा समेत करीब 7 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय सिस्टम के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है, जिससे अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल मध्य प्रदेश में मौसम का यह डबल अटैक लोगों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 मई को मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा, जिसके कारण धूप का प्रभाव बेहद तेज होगा. लेकिन, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलों जैसे सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा में मौसम करवट ले सकता है. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी चेतावनी जारी की गई है.
U-turn of weather in MP : दिन तपती धूप करेगी तंग तो रात को भी गर्मी सताएगी –
U-turn of weather in MP : MP के जिलों में कितना रहेगा तापमान –
राज्य में इस समय तापमान के आंकड़े डराने वाले हैं. बुंदेलखंड का खजुराहो और नौगांव इलाका सबसे ज्यादा तप रहा है.
कौन सा जिला सबसे गर्म (अधिकतम तापमान): छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में पारा सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचते हुए 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके ठीक पीछे दतिया जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा. रीवा में यह 45.4 डिग्री सेल्सियस, दमोह में 45.2 डिग्री सेल्सियस और राजगढ़ व टीकमगढ़ में पारा 45.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
U-turn of weather in MP : सामान्य लोगों व किसान भाईयों के लिए क्या है जरुरी सलाह
मौसम केंद्र भोपाल ने इस जानलेवा गर्मी और आंधी को देखते हुए नागरिकों के लिए विशेष सलाह जारी की है. जनता को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बहुत जरूरी न होने पर बाहर न निकलने को कहा गया है. धूप में निकलने पर सिर को कपड़े या छाते से ढकने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए लगातार नींबू पानी, ओआरएस, लस्सी या मट्ठा पीने की सलाह दी गई है.











