Homeमध्य प्रदेशMP : खाता खुलवाने का झांसा देकर युवती से ठगी, जबलपुर में...

MP : खाता खुलवाने का झांसा देकर युवती से ठगी, जबलपुर में साइबर जालसाजों का नया खेल

MP : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बैंक खाता खुलवाने के नाम पर एक युवती के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता को लंबे समय तक इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उसके नाम पर बैंकिंग संबंधी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बैंक की रिकवरी एजेंट बकाया राशि की वसूली के लिए उसके घर पहुंची।

तिलहरी निवासी पूनम तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले मोनाली सिंह नामक युवती, जो कथित तौर पर एक्सिस बैंक की नेपियर टाउन शाखा से जुड़ी हुई है, उसके घर आई थी। उसने बैंक खाता खोलने का प्रस्ताव देते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो सहित जरूरी दस्तावेज ले लिए। दस्तावेज जमा कराने के बाद न तो उसे खाते से संबंधित कोई जानकारी मिली और न ही कोई बैंकिंग दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।

MP : पीड़िता के अनुसार, 2 मई को स्थिति तब चौंकाने वाली हो गई जब एक्सिस बैंक की रिकवरी एजेंट जानवी चतुर्वेदी उसके घर पहुंचीं और उसके नाम पर जारी क्रेडिट कार्डों के बकाया भुगतान की मांग करने लगीं। यह सुनकर पूनम हैरान रह गईं, क्योंकि उन्हें ऐसे किसी खाते या क्रेडिट कार्ड के बारे में पहले कभी जानकारी नहीं थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूनम ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। अब पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पीड़िता के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसके नाम पर बैंक खाता या क्रेडिट कार्ड किस तरह जारी किए गए। मामले ने बैंकिंग सुरक्षा और दस्तावेजों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MP : जांच करने पर ज्ञात हुआ कि खाते में दर्ज पते में उसके पते के अतिरिक्त मोनाली सिंह का पता (मकान नंबर 13, साकर नगर कलोनी, तिलहरी) भी दर्ज है, जो उसका निवास स्थान नहीं है. उसे ज्ञात हुआ कि धोखाधड़ीपूर्ण लेन-देन एवं क्रेडिट कार्ड का दुरूपयोग किया गया है, जिसमें 249,679.52 बकाया एवं 29,768.98 बकाया तथा 4,651 बकाया है. बैंक शाखा में जाने पर ज्ञात हुआ कि मेरे खाते में बिना उसकी जानकारी एवं अनुमति के अनधिकृत फंडिंग एवं लेन-देन किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, खाते से लिंक मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी उसके नहीं हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि ओटीपी प्रमाणीकरण का दुरुपयोग कर सुनियोजित धोखाधड़ी की गई है.
MP : किसी भी क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन नहीं किया है तथा न ही किसी प्रकार के लेन-देन की अनुमति दी है. यह समस्त कार्य मेरी जानकारी एवं सहमति के बिना किए गए हैं. उसने प्रारंभिक स्तर पर ही एक्सिस बैंक मेन ब्रांच, नेपियर टाउन के उसके खाते में मोनाली सिंह द्वारा की गई धोखाधड़ी के संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, किंतु प्रतीत होता है कि बैंक द्वारा संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध बकाया राशि की वसूली अथवा अन्य कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है.
MP : साथ ही, यह भी संभावना प्रतीत होती है कि बैंक के अन्य अधिकारी भी इस धोखाधड़ी में संलिप्त हो सकते हैं. शिकायत पर पाया गया कि मोनाली सिंह निवासी साकार नगर कलोनी तिलहरी, थाना गोराबाजार द्वारा पूनम तिवारी का खाता खोलने के नाम पर दस्तावेज प्राप्त करते हुये एक्सिस बैंक नेपियर टाउन मदनमहल मे खाता खोला गया उक्त खाते मे पूनम तिवारी की बिना जानकारी के खाता मे अनाधिकृत ट्रांजेक्शन किये गये व क्रेडिट कार्ड प्राप्त करते हुये अनाधिकृत ट्रांजेक्शन कर 84100 रूपये की वित्तीय हानि पहुचाया जाना पाया जाने पर मोनाली सिंह के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया.
Related Articles

Latest News