Xiaomi AC : गर्मी के मौसम में शाओमी ने अपना नया Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC लॉन्च कर दिया है, जो दमदार कूलिंग क्षमता के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह एयर कंडीशनर महज 15 सेकेंड में कूलिंग शुरू कर सकता है। बड़े कमरों और हॉल जैसे स्पेस को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस स्टैंडिंग AC में 3 हॉर्सपावर का पावरफुल सिस्टम, 25.1cc डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर, और डुअल-रो प्योर कॉपर इवेपोरेटर व कंडेंसर दिए गए हैं। यह AC 11,000W की कूलिंग क्षमता और 16,000W की हीटिंग क्षमता के साथ आता है, जिससे यह हर मौसम में शानदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। हाई आउटपुट और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस यह AC प्रीमियम सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।
Xiaomi AC :बड़े कमरों के लिए एक हाई-परफॉर्मेंस विकल्प
Xiaomi Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC को फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 5,999 युआन (करीब 84,000 रुपये) रखी है। यह प्रीमियम स्टैंडिंग एयर कंडीशनर शाओमी के आधिकारिक रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दमदार कूलिंग क्षमता और एडवांस फीचर्स के चलते यह AC बड़े कमरों के लिए एक हाई-परफॉर्मेंस विकल्प के रूप में पेश किया गया है।
Xiaomi AC : क्या है खासियत
Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC बिल्ट-इन 3 हॉर्सपावर सिस्टम से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि 140Hz के हाई फ्रिक्वेंसी मोड में यह 15 सेकेंड के अंदर ही कूलिंग करना शुरू कर देता है। यह 30 सेकेंड के अंदर हीटिंग दे सकता है। इसमें 11,000W की कूलिंग कैपिसिटी दी गई है। जबकि 16,000W की हीटिंग कैपिसिटी दी गई है। एसी में 25.1cc का डुअल सिलेंडर लगा है। इसमें डुअल-रो प्योर कॉपर इवेपोरेटर और कंडेंसर का इस्तेमाल किया गया है।
Xiaomi AC :डुअल साइनवेव मोटर्स का कमाल










