HomeTechnologyXiaomi 17T की लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीक, जानें संभावित कीमत

Xiaomi 17T की लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीक, जानें संभावित कीमत

Xiaomi 17T : लॉन्चिंग को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 4 जून को भारत में पेश करने वाली है और लॉन्च से पहले इसके कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके अलावा डिवाइस में फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस और प्रीमियम कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। अब लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत भी लीक हो गई है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि Xiaomi 17T दमदार फीचर्स और आकर्षक प्राइसिंग के साथ बाजार में एंट्री करने वाला है।

Xiaomi 17T :संभावित कीमत

Xiaomi 17T के भारत लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मशहूर टिप्स्टर Abhishek Yadav के अनुसार, कंपनी इस स्मार्टफोन को 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। लीक जानकारी के मुताबिक, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 65,999 रुपये रखी जा सकती है। वहीं, फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी पहले ही सामने आ चुके हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि Xiaomi 17T प्रीमियम फीचर्स और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है।

Xiaomi 17T :डिस्प्ले

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का LTPS डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। डिस्प्ले में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Dolby Vision का सपोर्ट इसमें दिया जा सकता है। साउंड के लिए कंपनी इसमें स्टीरियो स्पीकर्स का इस्तेमाल कर सकती है।

प्रोसेसर के तौर पर Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट बताया गया है। साथ में LPDDR5X Ultra रैम होगी और UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कैमरा पर नजर डालें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें Leica Light Fusion 800 लेंस बताया गया है।

Xiaomi 17T : कैमरा 

साथ में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा यहां दिया जा सकता है। फोन में 5x ऑप्टिकल जूम फीचर भी बताया गया है। इसके साथ ही तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू बताया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के हवाले की जा सकती है।

Xiaomi 17T में 6,500mAh बैटरी बताई गई है जिसके साथ में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। साथ ही 22.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है। इसके अलावा इसमें Bluetooth 6.0, NFC, और Wi-Fi 7 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।

Related Articles

Latest News