Saturday, June 6, 2026
HomeखेलT20 World Cup विजेता कप्तान पर गिरी गाज, टीम से बाहर होने...

T20 World Cup विजेता कप्तान पर गिरी गाज, टीम से बाहर होने की कगार पर सूर्या

T20 World Cup : भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। टी20 विश्व कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने वाले कप्तान Suryakumar Yadav को कप्तानी से हटाने का फैसला चर्चा का विषय बन गया है। इतना ही नहीं, चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की ओर से मिले संकेतों ने यह अटकलें भी तेज कर दी हैं कि आगामी विदेशी दौरों और महत्वपूर्ण सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह मिलना मुश्किल हो सकता है।
विश्व कप जीत के महज तीन महीने बाद सामने आए इस फैसले को भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव और नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। क्रिकेट जगत में इस निर्णय को लेकर बहस छिड़ गई है, क्योंकि हाल ही में टीम को विश्व विजेता बनाने वाले खिलाड़ी के भविष्य पर अचानक उठे सवालों ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों दोनों को हैरान कर दिया है।
T20 World Cup :जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, चयन समिति और टीम प्रबंधन ने मुख्य कोच Gautam Gambhir के साथ चर्चा के बाद भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए नया कप्तान नियुक्त करने का निर्णय लिया है. भारत को इसी महीने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां टीम दो टी20 मुकाबले आयरलैंड में और पांच टी20 मैच इंग्लैंड में खेलेगी. इन दौरों के लिए नए कप्तान की घोषणा जल्द की जा सकती है.

सूत्रों के मुताबिक चयनकर्ताओं का मानना है कि भले ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता, लेकिन पिछले दो वर्षों से उनकी बल्लेबाजी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. टीम प्रबंधन का मानना है कि भविष्य की टीम तैयार करने के लिए अब नए नेतृत्व की ओर बढ़ने का समय आ गया है.

T20 World Cup : सूर्यकुमार यादव को 2024 में टी20 विश्व कप जीत के बाद संन्यास लेने वाले Rohit Sharma की जगह भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. उनकी आक्रामक सोच और आधुनिक क्रिकेट की समझ को देखते हुए उन्हें लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करने वाला खिलाड़ी माना जा रहा था. हालांकि कप्तानी में सफलता मिलने के बावजूद उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन लगातार गिरता गया.

आईपीएल 2026 में भी सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. पूरे सत्र में उन्होंने 13 पारियों में केवल 270 रन बनाए और उनका औसत 20.76 रहा. हालांकि उन्होंने राजस्थान के खिलाफ अंतिम मुकाबले में अर्धशतक लगाया, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई. इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं रहा था.

टी20 विश्व कप के दौरान भी सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठे थे. टीम ने खिताब जरूर जीता, लेकिन उनके बल्ले से लगातार बड़ी पारियां नहीं निकलीं. चयनकर्ताओं का मानना है कि एक कप्तान के रूप में सफलता के साथ-साथ खिलाड़ी का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी मजबूत होना चाहिए. इसी वजह से अब टीम प्रबंधन नए विकल्पों पर विचार कर रहा है.

सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने यह भी संकेत दिया है कि आगामी टी20 श्रृंखलाओं के लिए सूर्यकुमार यादव को चयन के लिए नहीं माना जाएगा. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. बताया जा रहा है कि निर्णय की जानकारी जल्द ही सूर्यकुमार यादव को भी दे दी जाएगी.

इस घटनाक्रम के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हाल के दिनों में Shubman Gill, Shreyas Iyer, Ishan Kishan और Sanju Samson जैसे खिलाड़ियों के नाम संभावित कप्तानों के रूप में सामने आए हैं. चयन समिति भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सके.

भारतीय क्रिकेट में यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आमतौर पर विश्व कप विजेता कप्तानों को लंबा अवसर दिया जाता है. लेकिन चयनकर्ताओं ने प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है. अब क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस बात पर टिकी है कि भारतीय टी20 टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाती है और सूर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय करियर आगे किस दिशा में बढ़ता है.

Related Articles

Latest News