Saturday, June 6, 2026
HomeTechnologyInfinix Smart 20 के Launch से मचेगा धमाका, सुरक्षा और कनेक्टिविटी फीचर्स

Infinix Smart 20 के Launch से मचेगा धमाका, सुरक्षा और कनेक्टिविटी फीचर्स

Infinix Smart 20: स्मार्टफोन मार्केट में बजट सेगमेंट को मजबूत करने के लिए Infinix अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च करने जा रहा है। वहीं कंपनी ने इस फोन को लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन के डिजाइन और कई फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है।

इस फ़ोन को पिछले साल लॉन्च हुए Infinix Smart 10 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। साथ ही  कंपनी इस फोन में बड़ी स्क्रीन, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स देने वाली है। साथ ही बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए यह फोन काफी खास हो सकता है।

Infinix Smart 20 की लॉन्च डेट और बिक्री

कंपनी के मुताबिक Infinix Smart 20 भारत में 8 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा।

इसके अलावा फोन को चार शानदार कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें Cloudline Blue, Polaris Titanium, Shadow Black और Sunlight Orange कलर शामिल हैं। वहीं अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कंपनी ने युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की है।

डिजाइन में मिलेगा स्टाइलिश लुक

Smart 20 का डिजाइन बजट सेगमेंट के हिसाब से काफी प्रीमियम रखा गया है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.7mm है, जिससे यह हाथ में हल्का और स्लिम महसूस होगा।

इसके साथ डिवाइस में फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है। फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट मिलेगा। वहीं पीछे की तरफ आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मौजूद होगा।

बड़ी 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ शानदार व्यू

Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद नजर आएंगे। बड़ी स्क्रीन वीडियो देखने, गेमिंग करने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए बेहतर अनुभव देगी। फोन में होल-पंच डिजाइन मिलने से स्क्रीन का लुक भी ज्यादा शानदार दिखाई देगा।

MediaTek Helio G81 Ultimate से मिलेगा पावर

परफॉर्मेंस के लिए Infinix Smart 20 में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट रोजाना के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन दे सकता है।

फोन में 4GB RAM दी जाएगी। इसके अलावा स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलेगा। इसकी मदद से यूजर्स फोन की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकेंगे।

5200mAh बैटरी देगी लंबा साथ

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। 5200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 39 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। वहीं लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह बैटरी काफी फायदेमंद साबित होगी। चार्जिंग के लिए इसमें 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

सुरक्षा और कनेक्टिविटी फीचर्स

Smart 20 को IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा फोन में Ultra Link फीचर दिया जाएगा। इस फीचर की मदद से Infinix डिवाइस के बीच करीब 1 किलोमीटर तक वायरलेस कम्युनिकेशन किया जा सकेगा।

बजट यूजर्स के लिए बन सकता है बड़ा ऑप्शन

कुल मिलाकर उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है, जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, मजबूत बैटरी और रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा स्मार्टफोन चाहते हैं। 120Hz डिस्प्ले, Helio G81 Ultimate प्रोसेसर, 5200mAh बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में दूसरे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि फोन की कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा।

Related Articles

Latest News