MP Transco : जबलपुर । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको )के नवागत जूनियर इंजीनियरों का प्रशिक्षण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चल रहा है।
MP Transco : इसी क्रम में इंदौर-उज्जैन क्षेत्र के 10 ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों के एक बैच को 132 केवी सबस्टेशन बरोठा (देवास) का फील्ड विजिट कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षु इंजीनियरों को सबस्टेशन की कार्यप्रणाली, विद्युत उपकरणों के संचालन, ट्रांसफार्मर, स्विचयार्ड, कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन सिस्टम तथा विद्युत आपूर्ति की निगरानी से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
MP Transco : एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज निर्माण के सहायक अभियंता संदीप उमदेकर की पहल पर आयोजित इस विजिट में 132 के वी सबस्टेशन बरोठा में 132 केवी देवास -चापड़ा लाइन का 132 केवी सबस्टेशन बरोठा में लाइन इन लाइन आउट किए जाने के महत्वपूर्ण स्ट्रिंग कार्य का व्यावहारिक अनुभव दिया गया ।











