Wednesday, July 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशRailway news : भोपाल-इटारसी के यात्रियों को फायदा, नियमित हुई एक्सप्रेस ट्रेन

Railway news : भोपाल-इटारसी के यात्रियों को फायदा, नियमित हुई एक्सप्रेस ट्रेन

Railway news : जबलपुर.यात्रियों की सुविधा और लगातार बढ़ रही यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। पूर्व में स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित गाड़ी संख्या 07019/07020 हैदराबाद–जयपुर–हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब नियमित श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।

इसके तहत यह ट्रेन अब नियमित नंबर 17079/17080 हैदराबाद–जयपुर–हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण मार्गों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश सहित इस रूट के हजारों यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और नियमित रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा। नियमित संचालन से यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने और टिकट उपलब्धता में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Railway news : ट्रेन का नियमित नम्बर

गाड़ी संख्या 17079 हैदराबाद–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को हैदराबाद से शाम 19:50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रविवार को प्रात: 05:25 बजे जयपुर पहुँचेगी. यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी जंक्शन एवं भोपाल जंक्शन से होकर अपने गंतव्य तक जाएगी.

गाड़ी संख्या 17080 जयपुर–हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 जुलाई से प्रत्येक रविवार को जयपुर से अपराह्न 15:30 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को प्रात: 05:00 बजे हैदराबाद पहुँचेगी. यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल जंक्शन एवं  इटारसी जंक्शन से होकर अपने गंतव्य तक जाएगी.

प्रमुख ठहराव स्टेशन:- हैदराबाद, सिकंदराबाद जंक्शन, कामारेड्डी, निजामाबाद जंक्शन, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, रतलाम जंक्शन, मंदसौर, नीमच, चित्तौडग़ढ़ जंक्शन, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, फुलेरा जंक्शन एवं जयपुर जंक्शन.

कोच संरचना- इस ट्रेन में 02 एसी द्वितीय श्रेणी, 07 एसी तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी तथा 01 जनरेटरकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे.

Related Articles

Latest News