Suzuki Jimny : सुजुकी ने मलेशिया में अपनी मशहूर ऑफ-रोड SUV Jimny के दो नए 3-डोर वेरिएंट्स Allgrip Plus और Rhino Plus लॉन्च कर दिए हैं। दमदार डिजाइन और शानदार ऑफ-रोड क्षमता के लिए पहचानी जाने वाली इस SUV के नए मॉडल्स में स्टाइल और एडवेंचर का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।
कंपनी ने Jimny Allgrip Plus की कीमत RM158,900 (करीब 37.28 लाख रुपये) और Rhino Plus की कीमत RM173,900 (करीब 40.80 लाख रुपये) तय की है। चूंकि मलेशिया में Jimny को पूरी तरह इंपोर्ट किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत अन्य बाजारों की तुलना में अधिक है। नए वेरिएंट्स के लॉन्च के साथ सुजुकी ने ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों को एक और प्रीमियम विकल्प उपलब्ध कराया है।
Jimny Allgrip Plus को कंपनी ने नए बेस वेरिएंट के रूप में पेश किया है, जो पुराने Allgrip Pro की जगह लेगा। नए मॉडल में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, वीविंग अलर्ट और मिलिमीटर-वेव रडार के साथ रिवर्स कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा SUV में डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट II (DSBS II), अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक हाई बीम, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और साइड व कर्टेन एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। अब इसमें कुल 6 एयरबैग्स भी दिए गए हैं।
Suzuki Jimny : फीचर्स हुए और बेहतर
नई Jimny Allgrip Plus में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। इसके साथ USB, ब्लूटूथ, रेडियो और AUX कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है।
SUV में इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल और हीटेड ORVMs, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर और क्लियरेंस सोनार जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।











