Indian team : अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने इतिहास रचते हुए पारी और 300 रन से शानदार जीत दर्ज की। महज तीन दिनों में समाप्त हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के शानदार शतकों की बदौलत पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की।
इसके जवाब में डेब्यू कर रहे युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की पहली पारी केवल 152 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलने उतरी मेहमान टीम दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी और महज 112 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने पारी और 300 रन से जीत हासिल कर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी पारी से जीत का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
इससे पहले भारत की सबसे बड़ी पारी से जीत 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रन की थी। खास बात यह है कि 2018 में बेंगलुरु में खेले गए अफगानिस्तान के पहले टेस्ट में भी भारत ने उसे पारी से हराया था। मुल्लांपुर में मिली यह जीत भारतीय टीम के दबदबे, बल्लेबाजों की शानदार फॉर्म और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन का शानदार उदाहरण बन गई।
Indian team : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं मिलेगा कोई अंक
भारतीय टीम को टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने का फायदा नहीं मिलेगा. इस मैच में मिली जीत और हार का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है. इसके पीछे की वजह क्या है ज्यादातर लोग इसे जानते हैं. जिनको नहीं पता हम बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया ये मैच ङ्खञ्जष्ट चक्र में आता ही नहीं है. टूर्नामेंट में रैंकिंग के आधार पर 9 टीमें हिस्सा लेती हैं. इस लिस्ट से अफगानिस्तान की टीम बाहर है.











