Realme P4R: स्मार्टफोन बाजार में तेजी से आगे बढ़ रही Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है, जो ज्यादा बैटरी बैकअप, बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं।
Realme P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने के बाद करीब 3 दिन तक चल सकता है।
इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और मजबूत डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और सेल डिटेल
Realme P4R 5G की बिक्री भारत में 17 जून 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।
इसके अलावा 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शन में आएगा।
ऑफर में मिलेगा बड़ा फायदा
लॉन्च ऑफर के तहत Realme P4R 5G पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही कंपनी 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है। ऑफर के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 16,999 रुपये रह जाएगी।
8000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत
Realme P4R 5G की सबसे खास बात इसकी 8000mAh Titan Battery है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.8mm रखी गई है। इसका वजन 224 ग्राम है।
कंपनी के अनुसार, बैटरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 1600 चार्जिंग साइकिल के बाद भी लंबे समय तक बेहतर हेल्थ बनाए रख सके। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा Bypass Charging फीचर भी मिलता है, जो गेमिंग के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है।
गेमिंग के लिए मिलेगा शानदार अनुभव
गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Realme P4R 5G में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन BGMI और Free Fire जैसे गेम्स में लंबे समय तक 60fps का स्टेबल परफॉर्मेंस दे सकता है।
इसके साथ One Tap Cooling, AI Night Charging Mode और AI Cold Charging Mode जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। फोन में 5300mm² VC Cooling System दिया गया है, जिससे गर्मी को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
कैमरा में AI का तड़का
फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G में 50MP AI कैमरा दिया गया है। कैमरे में F1.8 अपर्चर मिलता है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद मिलेगी।
फोन में Motion Photo, AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity और AI Unblur जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को Text Scanner, AI Notes Assistant और Google Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा।
मजबूत डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स
Realme P4R 5G में 6.8 इंच का 144Hz Sunlight Display दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी।
फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें Realme UI 7.0 दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें AI Anti-Theft और Google Remotely Lock जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा फोन IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कुल मिलाकर Realme P4R 5G बैटरी, गेमिंग और मजबूती के मामले में एक दमदार पैकेज बनकर सामने आया है।











