Logitech Mobi: टेक्नोलॉजी कंपनी Logitech ने अपना नया इनोवेटिव माउस Logitech Mobi Fold लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे अपना पहला अल्ट्रा-पोर्टेबल फोल्डेबल माउस बता रही है।
यह डिवाइस खासतौर पर उन प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जो अक्सर ट्रैवल करते हैं और एयरपोर्ट, कैफे, होटल या को-वर्किंग स्पेस से काम करते हैं।
Logitech Mobi Fold में फोल्डेबल डिजाइन के साथ मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी, Adaptive Touch Scrolling और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और कलर ऑप्शन
Logitech Mobi Fold की कीमत 79.99 डॉलर यानी करीब 7,600 रुपये रखी गई है। वहीं इसके बिजनेस वर्जन Mobi Fold for Business की कीमत 89.99 डॉलर यानी लगभग 8,600 रुपये है।
दोनों मॉडल ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं। Mobi Fold को Graphite, Lilac और Off-White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं Business मॉडल को खासतौर पर एंटरप्राइज यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
फोल्डेबल डिजाइन बना सबसे बड़ा आकर्षण
Logitech Mobi Fold की सबसे खास बात इसका फोल्डेबल डिजाइन है। यूजर्स इसे आसानी से छोटे कॉम्पैक्ट आकार में बदल सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर इसे खोलकर फुल-साइज माउस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात यह है कि माउस खोलते ही अपने आप ऑन हो जाता है। वहीं फोल्ड करने पर यह ऑटोमैटिकली ऑफ हो जाता है। इससे अलग से पावर बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ती।
स्मार्ट स्क्रॉलिंग और Quiet Click फीचर
इस माउस में Adaptive Touch Scrolling फीचर दिया गया है। यह तेज और सटीक स्क्रॉलिंग का अनुभव देता है। यह फीचर खासतौर पर डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट और वेब ब्राउजिंग के दौरान उपयोगी हो सकता है।
इसके अलावा इसमें Quiet Click टेक्नोलॉजी दी गई है। इससे क्लिक की आवाज कम हो जाती है, इसलिए पब्लिक प्लेस पर काम करते समय परेशानी नहीं होती।
AI फीचर से और बनेगा स्मार्ट
Logitech ने Mobi Fold में AI आधारित सिस्टम भी शामिल किया है। यह फीचर फोल्ड और अनफोल्ड करते समय गलती से होने वाले क्लिक को कम करने में मदद करता है। इससे यूजर को ज्यादा बेहतर और आरामदायक अनुभव मिलता है।
तीन डिवाइस से होगा कनेक्ट
कनेक्टिविटी के मामले में Logitech Mobi Fold काफी खास है। यह एक साथ तीन डिवाइस से Bluetooth के जरिए कनेक्ट हो सकता है। यूजर्स सिर्फ एक बटन दबाकर अलग-अलग डिवाइस के बीच स्विच कर सकते हैं।
यह Windows, macOS, ChromeOS, Android, iPadOS और Linux ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करता है।
मजबूत बॉडी और लंबी लाइफ
Logitech ने इस माउस को ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखकर बनाया है। इसमें ड्रॉप-टेस्टेड बॉडी और डस्ट-रेजिस्टेंट सिलिकॉन एक्सटीरियर दिया गया है।
कंपनी का दावा है कि इसका हिंज करीब 15 साल तक रोजाना फोल्डिंग को आसानी से झेल सकता है। इसके साथ दो साल की लिमिटेड हार्डवेयर वारंटी भी दी गई है।
बैटरी लाइफ भी दमदार
बैटरी के मामले में Logitech Mobi Fold काफी शानदार है। कंपनी के अनुसार सिर्फ 1 मिनट चार्ज करने पर यह करीब 22 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फुल चार्ज होने पर यह 30 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है।
Business वर्जन में Logi Bolt USB Type-C रिसीवर भी दिया गया है, जिससे एंटरप्राइज यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है।
पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया गया
Logitech ने इस डिवाइस में रिसाइकल्ड मटेरियल का भी इस्तेमाल किया है। Graphite वेरिएंट में 36 प्रतिशत तक पोस्ट-कंज्यूमर रिसाइकल्ड प्लास्टिक दिया गया है।
इसके अलावा पैकेजिंग में FSC सर्टिफाइड मटेरियल और रिसाइकल्ड रेयर-अर्थ मैग्नेट्स का उपयोग किया गया है।
कुल मिलाकर Logitech Mobi Fold एक ऐसा माउस है, जो पोर्टेबिलिटी, स्मार्ट फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन को एक साथ पेश करता है।











