Gold Silver Price : दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें मजबूती के साथ कारोबार कर रही हैं। 24 कैरेट सोना करीब ₹1,49,580 से ₹1,52,000 प्रति 10 ग्राम के बीच ट्रेंड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,36,200 से ₹1,38,300 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया जा रहा है। प्रति ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट सोना ₹14,958 से ₹15,200 और 22 कैरेट सोना ₹13,620 से ₹13,832 के दायरे में बना हुआ है।
वहीं, चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। चांदी का भाव ₹240 से ₹260 प्रति ग्राम, ₹2,400 से ₹2,600 प्रति 10 ग्राम और 1 किलोग्राम चांदी का रेट ₹2.40 लाख से ₹2.60 लाख के आसपास चल रहा है। लगातार बदलते वैश्विक बाजार और मांग के चलते सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है।
प्रदेश में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव करीब ₹1,45,700 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गहनों वाले सोने की कीमत लगभग ₹1,33,550 प्रति 10 ग्राम दर्ज की जा रही है।
वहीं, 18 कैरेट सोना करीब ₹1,09,300 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी के बाजार में भी मजबूती बनी हुई है, जहां 1 ग्राम चांदी का भाव लगभग ₹260 और 1 किलोग्राम चांदी की कीमत करीब ₹2.60 लाख तक पहुंच गई है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की इन ऊंची कीमतों के बीच निवेशकों और खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों की नजर बाजार के उतार-चढ़ाव पर टिकी हुई है।
Gold Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने -चांदी की कीमत –
24 कैरेट (999) सोना ₹1,58,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट (916) सोने का भाव ₹1,45,160 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, 20 कैरेट सोना ₹1,31,980 और 18 कैरेट सोना ₹1,18,790 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत भी बढ़कर ₹2,83,720 प्रति किलोग्राम हो गई है। खास बात यह है कि सोने के दाम में एक ही दिन में ₹1,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारी की योजना बना रहे लोगों की नजरें सर्राफा बाजार पर टिकी हुई हैं।