Karisma Kapoor : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं साझा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “संजय, आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे।” करिश्मा का यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून 2025 को 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, जिसके बाद फिल्म और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।
Karisma Kapoor : 2017 में प्रिया सचदेव से तीसरी शादी रचाई
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे (समायरा और कियान) हैं। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। हालांकि, करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की और वह सिंगल रहकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।
क्राइम थ्रिलर ब्राउन में वापसी
करिश्मा कपूर की बात करें तो उन्होंने लंबे अंतराल के बाद क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ से लीड रोल में वापसी की है। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 5 जून को विशेष रूप से जी5 पर रिलीज की गई है। सीरीज में करिश्मा कपूर ने ‘रीटा ब्राउन’ नाम की एक एंग्लो-इंडियन पुलिस डिटेक्टिव की भूमिका निभाई है। रीटा का किरदार काफी जटिल है, जो शराब की लत, अपने अतीत के ट्रॉमा और बदनामी से जूझ रही है। इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं और प्रत्येक एपिसोड लगभग 40 से 45 मिनट का है।
अमित बरुआ के 2016 के उपन्यास ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित
इसका निर्देशन अभिनय देव ने किया है और यह अमित बरुआ के 2016 के उपन्यास ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित है। इस सीरीज में सूर्या शर्मा (इंस्पेक्टर अर्जुन सिन्हा), सोनी राजदान, जिशू सेनगुप्ता, और अजिंक्य देव (धीरज जायसवाल के रूप में) भी अहम किरदारों में हैं।
संजय कपूर की मां ने करिश्मा को लेकर बातें की थीं
हाल ही में एक बातचीत में संजय कपूर की मां रानी कपूर ने करिश्मा को लेकर बातें की। इससे पहले यहां ये बता दें कि परिवार में इस वक्त संजय कपूर 30,000 करोड़ रुपये के संपत्ति विवाद में विरासत और अधिकार को लेकर एक हाई-स्टेक लड़ाई छिड़ी हुई है।
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी विधवा बहू प्रिया कपूर सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उनके बेटे की मौत के तुरंत बाद उनसे जबरन कुछ कागजात पर साइन करवाए गए थे। वहीं रानी कपूर आज भी संजय की एक्स वाइफ रहीं करिश्मा कपूर और उनके बच्चों से काफी कनेक्टेड हैं।











