OnePlus Nord Buds 4 : इस फोन का टीजर कंपनी ने जारी कर दिया
टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। इसमें ईयरबड्स का डिजाइन साफ नजर आ रहा है। टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि ये सॉफ्ट सिलिकॉन के ईयरटिप्स के साथ आने वाले हैं। कंपनी ने इनमें क्लासिक स्टेम स्टाइल डिजाइन दिया है। कहा गया है कि इनमें टच कंट्रोल भी मौजूद होगा। चार्जिंग केस को कंपनी ने आयताकार शेप में बनाया है। जबकि पुराने Nord Buds 3 में गोलाकार डिजाइन दिया गया था।
OnePlus Nord Buds 4 खरीद के लिए Amazon पर भी उपलब्ध होंगे। इससे पहले कंपनी ने Nord Buds 4 Pro को लॉन्च किया था जो कि 3,999 रुपये में पेश किए गए थे। संभावना है कि स्टैंडर्ड मॉडल इससे कम कीमत में ही लॉन्च होगा। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो प्रो मॉडल में हाई एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिल सकता है। इनमें ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी दी जा सकती है। ईयरबड्स में लंबी बैटरी मिल सकती है जो कि 50 घंटे के बैकअप के साथ आ सकते हैं।
OnePlus Nord Buds 4 : कीमत की बात करें तो –
Nord Buds 4 की कीमत के लिए कयास है कि ये 2999 रुपये के आसपास की कीमत में भारत के अंदर लॉन्च हो सकते हैं। Nord Buds 3 सीरीज को कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। कंपनी के ये ईयरबड्स लम्बी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इसी के साथ इनमें बेहतर आईपी रेटिंग फीचर दिया गया है जो इन्हें संबंधित प्राइस सेग्मेंट में सबसे अलग खड़ा करते हैं। उम्मीद है कि अपकमिंग Nord Buds 4 में भी कंपनी अफॉर्डेबल दाम में आकर्षक फीचर्स पेश कर सकती है।









