CJP : बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में रविवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बीच विरोध प्रदर्शन किया। संगठन देशभर में कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन चला रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
CJP : प्रकाश राज खुल कर स्पोर्ट में आए
एक वीडियो में वो कह रहे हैं, ‘अगर आप इन युवाओं को ‘अर्बन नक्सल’, ‘पाकिस्तानी’ या ‘कॉकरोच’ कह रहे हैं, तो भी वे डरते नहीं हैं। वे अपने सपनों के लिए लड़ रहे हैं – चुप हो जाइए और उनकी बात सुनिए।’
कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन
(CJP), जो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए लोगों का समर्थन जुटा रही है और इसने पहले नई दिल्ली में ऐसा ही विरोध प्रदर्शन किया था। पार्टी ने कहा कि कथित NEET प्रश्न पत्र लीक केंद्र सरकार की विफलता को दिखाता है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रकाश राज बोले- अपनी आवाज बुलंद करो
प्रकाश राज ने X पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘मैं बेंगलुरु जा रहा हूं… इस जरूरी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए… कृपया हमारी आवाज बुलंद करने और सरकार को उसकी विफलता के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए हमारे साथ जुड़ें।’
प्रकाश राज क्यों नहीं पहुंचे जंतर-मंतर?
इससे पहले उन्होंने एक X यूजर को जवाब दिया था, जिसने कहा था कि वह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाए। जवाब में उन्होंने कहा, ‘वहां पहुंचने और अपना समर्थन दिखाने की पूरी कोशिश की… लेकिन पहले से तय काम की वजह से नहीं आ पाया… हमेशा आंदोलन के साथ हूं। मुझे बहुत खुशी है कि कॉकरोचों ने कमाल कर दिया। वहां मौजूद रहने के लिए प्यारे वांगचुक का शुक्रिया… हमारी शिक्षा प्रणाली के भविष्य की बात हो, तो आपसे बेहतर कौन हो सकता है।’
इन जगहों पर हो चुके हैं प्रोटेस्ट
बेंगलुरु में यह विरोध प्रदर्शन, 6 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर ग्रुप के बड़े प्रदर्शन के बाद हो रहा है। इसके बाद 11 जून को महाराष्ट्र के पुणे, 12 जून को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और 13 जून को पंजाब के अमृतसर में भी विरोध प्रदर्शन हुए। विरोध स्थल पर, CJP ने NEET पेपर लीक मामले, CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों और परीक्षा से जुड़ी अन्य कथित खामियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कई नारे लगाए।











