Saturday, June 20, 2026
Homeमध्य प्रदेशRailway : 20 जून से खातीपुरा तक दौड़ेगी भोपाल-जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस

Railway : 20 जून से खातीपुरा तक दौड़ेगी भोपाल-जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस

Railway : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 19711/19712 जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस का विस्तार खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक करने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था 20 जून से प्रभावी होगी. जयपुर और भोपाल के मध्य ट्रेन की वर्तमान समय-सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

गाड़ी संख्या 19711 खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस

20 जून से प्रतिदिन खातीपुरा स्टेशन से 17:45 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 17:48/17:51 बजे, जयपुर स्टेशन पर 18:10/18:20 बजे रुकते हुए निर्धारित मार्ग से होकर अगले दिन 11:20 बजे भोपाल पहुँचेगी.

गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस

रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल-जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस का खातीपुरा तक विस्तार किया गया है। नई व्यवस्था के तहत यह ट्रेन 19 जून 2026 से प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से शाम 4:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 9:45 बजे जयपुर पहुंचेगी, जहां 9:55 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गांधी नगर जयपुर स्टेशन पर 10:06 से 10:09 बजे तक ठहराव के बाद सुबह 10:35 बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन के समय और अन्य जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन पूछताछ केंद्र, रेल मदद 139 और एनटीईएस की सेवाओं का उपयोग करें। यह विस्तार जयपुर क्षेत्र के यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

Related Articles

Latest News