Friday, June 19, 2026
HomeTechnologyTecno Camon Slim की Launch डेट कंफर्म, इस दिन होगी एंट्री

Tecno Camon Slim की Launch डेट कंफर्म, इस दिन होगी एंट्री

Tecno ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Camon Slim की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी करते हुए बताया है कि यह स्मार्टफोन 22 जून को लॉन्च किया जाएगा।

पिछले कुछ समय से यह डिवाइस कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स और बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर नजर आ रहा था। अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक पुष्टि कर दी है। लॉन्च इवेंट में Tecno फोन की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी साझा करेगी।


Tecno Camon Slim टीजर में दिखी डिजाइन

कंपनी द्वारा जारी टीजर में लिखा गया है “3 Days To Go”, जिससे साफ है कि फोन की लॉन्चिंग 22 जून को होगी।टीजर में Tecno Camon Slim का रियर डिजाइन दिखाई दिया है। फोन में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है।

कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर और बीच में कई LED लाइट्स दिखाई देती हैं। इससे फोन का बैक डिजाइन काफी अलग और प्रीमियम नजर आता है।

इसके अलावा लीक इमेज के अनुसार, फोन व्हाइट कलर फिनिश में आ सकता है। इसमें ब्लैक ज्योमेट्रिक लाइन्स और कलरफुल पैटर्न दिए जा सकते हैं।


पतला डिजाइन और कैमरा फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tecno Camon Slim की मोटाई केवल 6.39mm हो सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह Tecno के सबसे पतले स्मार्टफोन्स में शामिल हो जाएगा।

कैमरा सेगमेंट में फोन को खास बनाया जा सकता है। इसमें Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है। यह सेंसर बेहतर फोटो क्वालिटी और लो-लाइट फोटोग्राफी में मदद कर सकता है।


बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है फोन

बैटरी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। FCC सर्टिफिकेशन के अनुसार, Tecno Camon Slim में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी रेटेड कैपेसिटी करीब 6,840mAh बताई गई है। फोन में 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, TUV सर्टिफिकेशन में बैटरी को लेकर अलग जानकारी सामने आई है, जिसमें 5,800mAh और 5,430mAh क्षमता का जिक्र किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अलग-अलग बाजारों में अलग बैटरी वेरिएंट पेश कर सकती है।


RAM, स्टोरेज और प्रोसेसर

Tecno Camon Slim को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। संभावित वेरिएंट: 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें MediaTek Helio G200, Helio G100 या Helio G99 में से कोई चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में नया Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है।


किन यूजर्स के लिए होगा बेहतर?

Tecno Camon Slim उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जो पतले डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी और अच्छा कैमरा चाहते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका स्लिम प्रोफाइल, बड़ी बैटरी और कैमरा सेटअप हो सकता है।

हालांकि, इसकी सही कीमत और फीचर्स का खुलासा 22 जून के लॉन्च इवेंट में ही होगा। लॉन्च के बाद ही पता चलेगा कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में कितना मजबूत विकल्प बनता है।

Related Articles

Latest News