Tata Motors भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी 30 जून को अपनी सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV को आधिकारिक तौर पर अनवील करने वाली है। यह कंपनी की EV लाइनअप में सातवीं इलेक्ट्रिक कार होगी। इससे पहले Tata ने Tiago EV, Punch EV, Nexon EV और Harrier EV जैसे मॉडल पेश किए हैं। वहीं, Safari EV और Altroz EV भी जल्द इस सफर में शामिल हो सकते हैं।
Sierra EV को कंपनी Harrier EV के नीचे पोजिशन करेगी। ऐसे में यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एंट्री लेगी। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta EV और दूसरी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। खास बात यह है कि Sierra नाम भारत में पहले से ही एक खास पहचान रखता है। अब Tata इसे नए इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है।
क्लासिक डिजाइन के साथ मिलेगा मॉडर्न EV लुक
Tata Sierra EV का डिजाइन पुराने Sierra मॉडल की झलक को बरकरार रखेगा। हालांकि, इसमें कई नए EV एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे। टीजर में इसका फ्रंट डिजाइन सामने आया है। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है, जो इलेक्ट्रिक कारों की पहचान होती है।
इसके अलावा SUV में क्लीन और प्रीमियम लुक के लिए बॉडी कलर एलिमेंट्स ज्यादा देखने को मिलेंगे। कार में clamshell bonnet, कनेक्टेड LED DRLs और स्लिम LED हेडलाइट्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही वर्टिकल LED फॉग लैंप्स और कॉर्नरिंग लाइट्स इसके डिजाइन को और आकर्षक बनाएंगी।
वहीं, EV वर्जन को अलग पहचान देने के लिए Tata ने कुछ खास बदलाव किए हैं। इसमें सिल्वर एलिमेंट्स, Tata लोगो के आसपास नया ट्रीटमेंट और Tata.ev बैज पर ब्लू हाइलाइट्स दिए जा सकते हैं। इससे यह SUV पेट्रोल-डीजल मॉडल से अलग नजर आएगी।
इंटीरियर में मिलेगा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन
Sierra EV का केबिन भी इसका बड़ा आकर्षण होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें प्रीमियम इंटीरियर और ज्यादा स्पेस मिलेगा। डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा कार में साउंडबार सिस्टम, JBL स्पीकर्स और Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। साथ ही सॉफ्ट टच मैटेरियल और बड़ा केबिन इसे लग्जरी फील देंगे।
परिवारों को ध्यान में रखते हुए इसमें बड़ा बूट स्पेस और आरामदायक सीटिंग मिलेगी। यानी Sierra EV सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल SUV के रूप में भी पेश की जाएगी।
फीचर्स और सेफ्टी में नहीं होगी कमी
फीचर्स के मामले में Tata Sierra EV काफी एडवांस हो सकती है। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
इसके अलावा इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और AR बेस्ड हेड-अप डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। 360 डिग्री कैमरा और कई स्मार्ट फीचर्स इसे प्रीमियम SUV बनाएंगे।
सेफ्टी के लिए इसमें Level-2 ADAS तकनीक मिलने की उम्मीद है। साथ ही कई एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फीचर्स होंगे। Tata की सेफ्टी को देखते हुए Sierra EV से भी बेहतर सुरक्षा रेटिंग की उम्मीद की जा रही है।
बैटरी, पावर और रेंज में होगी दमदार
Tata Sierra EV को कंपनी के acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है। इसमें Harrier EV से लिया गया पावरट्रेन मिलने की संभावना है। SUV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के विकल्प दिए जा सकते हैं।
इसके अलावा इसमें डुअल मोटर AWD सेटअप भी मिल सकता है। यह सेटअप करीब 500 Nm तक टॉर्क देने में सक्षम हो सकता है। वहीं, सिंगल मोटर RWD वेरिएंट भी बाजार में आ सकता है।
रेंज की बात करें तो Sierra EV एक बार फुल चार्ज में 500 से 550 किलोमीटर तक चल सकती है। यह रेंज इसे लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर विकल्प बना सकती है।
30 जून को अनवीलिंग के बाद इसकी कीमत और सभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन सामने आएंगे। अगर Tata Sierra EV उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो यह भारतीय इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में कंपनी के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है।








