MPPSC : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा तिथियों से टकराव को देखते हुए MPPSC ने मेन्स परीक्षा का शेड्यूल संशोधित कर दिया है।
MPPSC : पहले यह परीक्षा 17 अगस्त से 22 अगस्त 2025 के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब परीक्षाएं 8 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक कराई जाएंगी। आयोग ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के साथ नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। वहीं, उम्मीदवार 3 अगस्त 2025 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और नई परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।
UPSC की तारीखों से टकराव
यूपीएससी ने मेन्स 2025 का शेड्यूल बदलने का फैसला संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा की तारीखों से टकराव के बाद लिया है. शुक्रवार को एमपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था. परीक्षा 17 अगस्त से 22 अगस्त तक होनी थी.
क्लैश हो रही थी आखिरी 2 पेपर की डेट
कैंडिडेट्स ने आपत्ति जताई कि आखिरी 2 पेपर यूपीएससी मेन्स से टकरा रहे हैं. यूपीएससी की मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से शुरू हो रही है. एमपीपीएससी के 2 पेपर 21 और 22 को अगस्त को थे. इससे दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को परेशानी होती.
MPPSC का नया शेड्यूल
8 अगस्त – सामान्य अध्ययन पहला पेपर
9 अगस्त – सामान्य अध्ययन दूसरा पेपर
10 अगस्त – सामान्य अध्ययन तीसरा पेपर
11 अगस्त – सामान्य अध्ययन चौथा पेपर
12 अगस्त – सामान्य हिंदी
13 अगस्त – हिंदी निबंध और प्रारूम लेखन
आपत्तियों के बाद आयोग ने की मीटिंग
कैंडिडेट्स की मांग और आपत्तियों के बाद एमपीपीएससी ने 20 जून, शनिवार को बैठक बुलाई. परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन का फैसला लिया. आयोग ने शेड्यूल को आगे बढ़ाने के बजाय पहले आयोजित करने का फैसला किया, ताकि दोनों परीक्षा देने वालों को कोई परेशानी न हो.
25 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
एमपीपीएससी मेन्स 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 25 जून से शुरू होगी और 15 जुलाई तक चलेगी. शुरुआती परीक्षा में पास कैंडिडेट्स के लिए आवेदन करना जरूरी होगा.
आवेदन एमपी ऑनलाइन और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये होंगे. जो कैंडिडेट्स समय पर आवेदन नहीं कर सकेंगे उनके लिए लेट फीस के साथ अतिरिक्त अवसर भी दिया गया है. 16 जुलाई से 22 जुलाई तक 3 हजार रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा. 23 जुलाई से 27 जुलाई तक 25 हजार रुपये के साथ आखिरी मौका मिलेगा.











