Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather : बारिश, आंधी और बिजली का ट्रिपल अलर्ट

MP Weather : बारिश, आंधी और बिजली का ट्रिपल अलर्ट

MP Weather : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और प्री-मानसून गतिविधियां तेज़ होने लगी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।
MP Weather : MP में मानसून की दस्तक 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के आसमान में अब राहत के बादल छाने लगे हैं. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई संभागों में मौसम बदल चुका है. राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई प्रमुख शहरों और ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे लोगों को चुभती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी 
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है. इसके साथ ही कुछ संवेदनशील इलाकों में आकाशीय बिजली (Lightening) गिरने का भी खतरा बना हुआ है. IMD ने लोगों को आंधी-तूफान और गरज-चमक के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है

किसान के लिए और आम जनता के लिए खास सावधानी बरतनें की सलाह

मौसम में आए इस अचानक बदलाव को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने किसानों को अपनी कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की हिदायत दी है.

साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि वे तेज आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों के नीचे शरण न लें. आने वाले एक-दो दिनों में मानसून पूरे मध्य प्रदेश को अपनी आगोश में ले लेगा, जिससे प्रदेशभर में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है.

Related Articles

Latest News