Friday, June 26, 2026
HomeबॉलीवुडWelcome to the Jungle का पहला पब्लिक रिव्यू, बच्चों ने दिया बड़ा...

Welcome to the Jungle का पहला पब्लिक रिव्यू, बच्चों ने दिया बड़ा रिएक्शन

Welcome to the Jungle  : अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर से बाहर निकलते ही कई दर्शकों, खासकर बच्चों और परिवारों ने फिल्म को भरपूर मनोरंजन से भरा बताया।
फिल्म में कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट नजर आती है, जो हंसी और रोमांच का जबरदस्त तड़का लगाती है। कहानी में परेश रावल एक फर्जी फिल्म बनाने की योजना बनाते हैं, जिसकी शूटिंग जंगल में शुरू होती है। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है, जब पूरी टीम एक गांव पहुंच जाती है और गांव वाले उन्हें सेना के जवान समझ बैठते हैं। इसके बाद शुरू होता है कॉमेडी, कन्फ्यूजन और रोमांच से भरपूर घटनाओं का सिलसिला, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
कलाकारों की निजी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार संदर्भ

इसमें लीड कलाकारों की रियल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार संदर्भ भी शामिल किए गए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गाने भी खूब चर्चा में रहे। खैर, आइए जानते हैं फिल्म देखकर निकलते हुए लोगों ने इसके बारे में क्या कहा है।

बच्चों का खास रियेक्शन आया सामने –

पब्लिक के कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं। इस वीडियो में लोग कहते दिख रहे हैं कि उन्हें ये फिल्म काफी अच्छी लगी है। कुछ ने कहा- ये फिल्म सुपरहिड होनेवाली है। वहीं कुछ लोगों ने कहा- मस्त, सबकुछ टॉप है। वहीं कुछ बच्चों ने कहा है- फिल्म बहुत अच्छी है। कुछ ने कहा है- इस फिल्म के सारे एक्टर, सारे सीन और वन लाइनर्स खूब मजा दिला रहे।

पब्लिक ने का आखिरी तक बोर नहीं करेगी ये फिल्म 

लोगों ने साफ-साफ कहा है, ‘बहुत ही बढ़िया, अमेजिंग मूवी है और पूरी तरह से एंटरटेनिंग मूवी है, जो शुरू से आखिरी तक बिल्कुल बोर नहीं करती।

सारे कलाकार एक से बढ़कर 

बता दें कि फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, पंकज धीर, पुनीत इस्सर, किकू शारदा, फिरोज खान , सुदेश बेरी और व्रीही कोडवारा भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त

यह फिल्म लोकप्रिय वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस सीरीज की पहली फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी जबकि इसका दूसरा भाग वेलकम बैक 2015 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुआ था।

Related Articles

Latest News