Indian Hockey : मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का बढ़ता प्रतिनिधित्व राज्य के लिए गर्व और बड़ी उपलब्धि का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।
Indian Hockey : जापान के Kakamigahara में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश सरकार ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया। डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर नई सफलताएं हासिल कर सकें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सिवनी और बड़वानी के खिलाड़ियों में से कुछ खिलाड़ी बहुत साधारण परिवार से हैं।
अपनी प्रतिभा के दम पर इन खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। निश्चित ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आने वाले एशियाई खेलों में इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश जो कभी हॉकी में कई ओलम्पियन दे चुका हैं, कुछ वर्ष इस खेल में पीछे रहा, लेकिन अब हरियाणा जैसे राज्यों के समान अग्रणी हो रहा हैं।
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जापान में हुए टूर्नामेंट के लिए समीर दाद जैसे कोच खिलाड़ियों को दक्ष बनाने में लगे थे। अंडर-18 की श्रेणी में 6 पुरुष खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक और 4 महिला खिलाड़ियों ने 4 कांस्य पदक जीते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदक विजेता खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ समूह छायाचित्र भी खिंचवाया। इस अवसर पर आयुक्त खेल एवं युवक कल्याण संजीव कुमार सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इन खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व
पुरुष खिलाड़ी :-
आयुष रजक, पिता स्व. अनिल रजक, जिला जबलपुर, स्वर्ण पदक। अंश बहुत्रा, पिता नीरज बहुत्रा, जिला नर्मदापुरम, स्वर्ण पदक। करन गौतम, पिता मनोज गौतम, जिला उमरिया, स्वर्ण पदक। अवि माणिपुरी पिता जितेन्द्र माणिपुरी, जिला भोपाल, स्वर्ण पदक। सिद्धार्थ बेन, पिता लेखराम बेन, जिला जबलपुर, स्वर्ण पदक। गाजी खान, पिता महबूब खान, जिला नर्मदापुरम, स्वर्ण पदक।
महिला खिलाड़ी:-
नौसीन नाज, पिता अहफाज खान, जिला सिवनी, कांस्य पदक। महक परिहार, पिता महरवान सिंह परिहार, कांस्य पदक। स्नेहा दावड़े पिता राजेश दावड़े , जिला बड़वानी, कांस्य पदक। नम्मी गीताश्री, पिता नम्मी ताताराव, तिम्मापुरम, विशाखपट्टनम (आन्ध्रप्रदेश), कांस्य पदक।











