Sunday, June 28, 2026
Homeराष्ट्रीयNew MEMU train सेवा के साथ गुना संसदीय क्षेत्र में रेलवे विकास...

New MEMU train सेवा के साथ गुना संसदीय क्षेत्र में रेलवे विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

New MEMU train : जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के गुना रेलवे स्टेशन पर 27 जून 2026 को माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बीना–गुना-रुठियाई नई मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी समारोह में उन्होंने नई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।

New MEMU train : इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री  सिंधिया ने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत संरचना के व्यापक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चम्बल एवं मालवा क्षेत्र में रेलवे के कायाकल्प करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि गुना संसदीय क्षेत्र विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत एवं ठहराव कराने का कार्य किया साथ ही गुना स्टेशन पर चल रहे अधोसंरचना कार्य मॉडल की संबंधित रेलवे अधिकारियों से विस्तृत रूप से जानकारी ली।

नई मेमू ट्रेन का नियमित संचालन 27 जून 2026 से प्रारंभ हो गया है।

गाड़ी संख्या 61625 बीना–रुठियाई मेमू ट्रेन बीना स्टेशन से प्रतिदिन 16:20 बजे प्रस्थान कर सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 19:05 बजे गुना पहुंचेगी तथा 19:40 बजे रुठियाई पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 61626 रुठियाई–बीना मेमू ट्रेन रुठियाई स्टेशन से 20:00 बजे प्रस्थान कर 20:20 बजे गुना पहुंचेगी तथा सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए उसी दिन रात्रि 23:20 बजे बीना पहुंचेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा सविता गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द धाकड़, जिला अध्यक्ष भाजपा  धर्मेन्द्र सिकरवार अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में उपस्थित रहे।

नई बीना–रुठियाई मेमू सेवा तथा गुना संसदीय क्षेत्र में तीव्र गति से चल रहे रेलवे विकास कार्य पश्चिम मध्य रेल की यात्री-केंद्रित कार्यशैली का प्रमाण हैं।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, क्षेत्रीय संपर्क सुदृढ़ होगा तथा व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Latest News