HomeTechnologyOnePlus की Open Sale: इतने सस्ते में ख़रीदे झक्कास ईयरबड्स

OnePlus की Open Sale: इतने सस्ते में ख़रीदे झक्कास ईयरबड्स

OnePlus Nord Buds 4 भारत में ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। नए TWS ईयरबड्स 54 घंटे तक की बैटरी, 52dB Adaptive ANC, AI कॉल नॉइज़ रिडक्शन और Bluetooth 6.1 जैसे दमदार फीचर्स के साथ आते हैं।

OnePlus ने अपने नए OnePlus Nord Buds 4 को भारत में ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी के लेटेस्ट Nord-सीरीज ट्रू वायरलेस ईयरबड्स शानदार ऑडियो क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस्ड AI फीचर्स के साथ लॉन्च किए गए हैं। यदि आप किफायती कीमत में प्रीमियम TWS ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ग्राहक इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

OnePlus Nord Buds 4 की आधिकारिक कीमत 3,299 रुपये रखी गई है। हालांकि, शुरुआती लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इन्हें 3,099 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। ये ईयरबड्स Stellar Black और Astral Teal जैसे दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं।

इनकी बिक्री OnePlus India की वेबसाइट, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores के अलावा Amazon, Flipkart, Myntra और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।

52dB ANC और दमदार ऑडियो अनुभव

OnePlus Nord Buds 4 में 12mm Titanium-Coated Dynamic Drivers दिए गए हैं, जो बेहतर और संतुलित साउंड आउटपुट प्रदान करते हैं। इसके साथ 52dB Adaptive Active Noise Cancellation (ANC) का सपोर्ट मिलता है, जिससे आसपास का शोर काफी हद तक कम हो जाता है।

बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इनमें OnePlus 3D Spatial Audio, Game Sound Spatial Audio, Master Tuning और Custom Equalizer जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसलिए म्यूजिक, मूवी और गेमिंग का अनुभव पहले से ज्यादा शानदार हो जाता है।

AI कॉलिंग फीचर्स और Bluetooth 6.1

कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए हर ईयरबड में कुल 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं। ये AI तकनीक की मदद से कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करते हैं, जिससे आपकी आवाज साफ सुनाई देती है।

इसके अलावा OnePlus Nord Buds 4 में Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी दी गई है। साथ ही यह Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair और Dual Device Connectivity को भी सपोर्ट करता है। यानी यूजर्स आसानी से दो डिवाइस के बीच स्विच कर सकते हैं।

गेमिंग पसंद करने वालों के लिए इसमें 47ms Low Latency Gaming Mode भी दिया गया है। वहीं, सपोर्टेड डिवाइस पर AI Translate और AI Assistant जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

54 घंटे तक की बैटरी लाइफ

बैटरी के मामले में भी OnePlus Nord Buds 4 काफी दमदार हैं। प्रत्येक ईयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी मिलती है।

कंपनी के अनुसार, ANC बंद होने पर ईयरबड्स अकेले 13 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

यदि ANC या Transparency Mode चालू रहता है, तो ईयरबड्स लगभग 6.5 घंटे और चार्जिंग केस के साथ कुल 27 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

इसके अलावा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 11 घंटे तक का प्लेबैक मिल जाता है। वहीं ईयरबड्स और चार्जिंग केस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 90 मिनट का समय लगता है।

हल्का डिजाइन और मजबूत बिल्ड

OnePlus Nord Buds 4 को IP55 Dust और Water Resistance रेटिंग मिली है, जिससे ये धूल और पानी की हल्की फुहारों से सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा इन्हें TÜV Rheinland Battery Health Certification भी मिला है, जो बैटरी की विश्वसनीयता को दर्शाता है।

प्रत्येक ईयरबड का वजन केवल 4.3 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल वजन 42.5 ग्राम है। ऐसे में इन्हें लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक अनुभव मिलता है। कुल मिलाकर, OnePlus Nord Buds 4 अपनी कीमत में लंबी बैटरी, दमदार ANC, AI फीचर्स और प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी के साथ एक बेहतरीन TWS ईयरबड्स साबित हो सकते हैं।

Related Articles

Latest News